दिलजीत दोसांझ बोले- जब तक कलाकार जिंदा है उसे कोई नहीं पूछता, मरने के बाद उन्हें प्यार और सम्मान मिलता है

Update On
05-December-2025 12:55:42
Post View
2585
साल 2024 में दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'चमकीला' आई थी, जो कि पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर बेस्ड है। फिल्म को कई कैटगिरी में नॉमिननेट किया गया, लेकिन फिल्म एक भी अवॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाई।

अब दिलजीत ने नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म और एक आर्टिस्ट के स्ट्रगल के बारे में बात की है। उनका कहना है कि जब तक कलाकार जिंदा होता है, तब तक उसे परेशान किया जाता है लेकिन मरने के बाद उन्हें सम्मान मिलता है।

'जब तक कोई कलाकार मर नहीं जाता, तब तक लोग उसे महान नहीं कहते हैं'

दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है और बताया कि एक कलाकार को सफल बनने के लिए क्या कुछ झेलना पड़ता है। वीडियो में वो कहते नजर आ रहे हैं, 'एक कलाकार को अपनी जिंदगी में हर तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है और जब तक वो मर नहीं जाता, तब तक लोग उसे महान नहीं कहते हैं और अपना प्यार भी नहीं देते। जब वे मर जाते हैं या चमकीला की तरह मार दिए जाते हैं, तभी उन कलाकारों को 'महान' कहा जाता है या लोगों का प्यार मिलता है। उसके बाद ही उनके काम की सराहना की जाती है क्योंकि एक तो वो जिंदा नहीं है, दूसरा आपका कॉम्पिटिशन नहीं है और तीसरा मरे हुए इंसान को सम्मान देना इंसानों का स्वभाव है।'

'जब तक कलाकार जिंदा है, उसे कोई नहीं पूछता'

उन्होंने आगे कहा कि 'ये दुनिया एक फिल्मी सेट की तरह है और हर कोई अपना किरदार निभा रहा है। जब तक कलाकार जिंदा है, उसे कोई नहीं पूछता, उसे मारने की धमकी दी जाती है, परेशान किया जाता है क्योंकि जो वह कर रहे हैं, वो समाज को बर्दाश्त नहीं हो पाता और मरने के बाद कहते हैं- वाह, क्या गाना था।'

दिलजीत बोले- वो सीन देखकर मैं भावुक हो उठा

इसके अलावा, उन्होंने अपनी फिल्म 'चमकीला' को लेकर भी खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि दिलजीत यहां वेलिडेशन के लिए नहीं आया है बल्कि 'चमकीला' के लिए आया है। अपने फिल्म से जुड़े अनुभवों पर सिंगर ने कहा कि फिल्म में एक शॉट है। यह शॉट मैंने इसलिए किया क्योंकि कोई दूसरा कलाकार इसे समय पर नहीं कर सकता था। मुझे शॉट देखकर कहा कि चमकीला मुझे कहीं से देख रहा है और वो सीन देखकर मैं भावुक हो उठा। मेरे लिए ये करना आसान नहीं था।

पंजाब का पहला 'रॉकस्टार' कहा जाता था

बता दें कि फिल्म 'चमकीला' अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर फिल्म है, जिसमें उनके संघर्ष और उनकी हत्या की कहानी दिखाई गई है। उन्हें पंजाब का पहला 'रॉकस्टार' कहा जाता था, क्योंकि उनके गानों में लोकगीतों के साथ नए संगीत की झलक भी दिखती थी। उनके गाने रूढ़िवादी विषयों को चुनौती देते थे और समाज में वे इसी वजह से खटकने लगे। साल 1998 में अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत को गोलियों से भून दिया गया था और दोनों की मौत हो गई थी।

53वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2025 में कोई अवॉर्ड नहीं

बता दें कि दिलजीत दोसांझ और उनकी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को 53वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2025 में कोई अवॉर्ड नहीं मिला। दरअसल फिल्म को 'बेस्ट टीवी मिनी सीरीज' और दिलजीत को 'बेस्ट एक्टर' के लिए नॉमिनेट किया गया था। दोनों में से किसी भी कैटिगरी में इन्हें कोई भी अवॉर्ड नहीं मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 March 2026
कोच्चि पुलिस ने सुपरहिट फिल्म 'मंजुम्मेल ब्वॉयज' के निर्देशक चिदंबरम एस. पोडुवल के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार, 2 मार्च को यह जानकारी दी।…
 02 March 2026
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने उदयपुर में अपने बेहद करीबियों के बीच शादी की रस्में निभाईं। अब…
 02 March 2026
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर से पति को निशाने पर लिया है। बता दें कि पति-पत्नी के तलाक का मामला अभी कोर्ट…
 02 March 2026
आज हम यहां फिल्मी दुनिया की उस एक्ट्रेस के बारे में बातें करने जा रहे हैं जो धर्मेंद्र के खानदान से ताल्लुक रखती हैं। रिश्ते धर्मेंद्र की बहू लगने वालीं…
 28 February 2026
ईद, दिवाली, क्रिसमस और दशहरा की तरह होली के त्योहार की गिनती भी फिल्मी दुनिया में बड़ी और कमाऊ रिलीज डेट के तौर पर होती है। यही वजह है कि…
 28 February 2026
जमानत मिलने के बाद एक्टर राजपाल यादव ने एक नई यात्रा शुरू की है और अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की घोषणा की है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट…
 28 February 2026
भोजपुरी फिल्मों की क्वीन कही जाने वालीं काजल राघवानी अपनी एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम है 'वैदेही' और ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में काजल…
 28 February 2026
मुंबई में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में लगातार जांच जारी है और मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ बड़े-बड़े सुराग भी लग रहे हैं।…
 06 February 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मनोज बाजपेयी की वेब फिल्म 'घूसखोर पंडत' के डायरेक्टर और टीम पर FIR दर्ज की गई है। लखनऊ के हजरतगंज पुलिस…
Advt.