एमपी बीजेपी के नए अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हुए पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा; सिंधिया की मीटिंग के बाद चर्चाएं तेज

Update On
13-February-2025 12:20:14
Post View
2560
भोपाल: सिविल एविएशन और स्टील विभाग के केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए आखिरी दांव चल दिया है। अब कुछ ही दिनों में प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान संभव है। बुधवार रात भोपाल पहुंचे सिंधिया ने तीन प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद चर्चा चल पड़ी है कि एमपी के पूर्व मंत्री और पूर्व दतिया विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा भाजपा अध्यक्ष नहीं बनाए जाएंगे।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रात को भोपाल पहुंचे और सबसे पहले नरोत्तम मिश्रा के आवास पर जाकर मुलाकात की। इसके बाद सिंधिया मध्यप्रदेश के राजस्व विभाग के मंत्री करण सिंह वर्मा के आवास जाकर भी मिले। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि एवं पंचायत विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात करने पहुंचे।

सियासी सरगर्मियां तेज


बता दें, कि नरोत्तम और शिवराज से सिंधिया ने कुछ दिनों पहले भी मुलाकात की थी। लेकिन करण सिंह वर्मा से मुलाकात के बाद सरगर्मी तेज हेा गई है। करण सिंह वर्मा प्रदेश के सबसे ईमानदार मंत्रियों में गिने जाते हैं। इसके अलावा सिंधिया राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलने राजभवन भी पहुंचे।

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दावा


सिंधिया से हुई मुलाकात के बाद स्वयं नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में नहीं हूं। पार्टी काम देती रहे मैं काम करता रहूंगा। मिश्रा ने कहा कि संगठन की प्रक्रिया है। मंडल हो गए, जिला हो गए, फिर प्रदेश होंगे। इसके लिए पहले दिल्ली निपटे।

क्रम के अनुसार हो रही चयन प्रक्रिया


भाजपा के संगठन पर्व के तहत सबसे पहले बूथ अध्यक्ष चुने गए। उसके बाद मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन हुआ, इसके बाद सभी 60 संगठनात्मक जिलों को अध्यक्ष मिले। अब प्रदेश अध्यक्ष के लिए नाम सामने आना बचा हुआ है।

केंद्रीय गृहमंत्री से मिले वर्तमान एमपी भाजपा अध्यक्ष


मध्यप्रदेश के वर्तमान भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। इसके पहले उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल चुके हैं। बुधवार को खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय संगठन व पार्टी नेतृत्व के नेताओं से चर्चा की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 March 2025
भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में बीटेक चौथे वर्ष की छात्रा के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा का सीनियर है, जिसने पहले उसे असाइनमेंट…
 02 March 2025
सिवनी में किसान को मारकर उसे कार की डिग्गी में ठूंसने वाले जल संसाधन विभाग के एसडीओ को कलेक्टर की जांच में दोषी पाया जाने के बाद उसे निलंबित कर…
 02 March 2025
मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने शनिवार को जनता के मांग पत्रों को ही भीख करार दे दिया। उन्होंने कहा- ‘अब तो लोगों को सरकार से…
 02 March 2025
भोपाल के प्रभात चौराहा स्थित एक इमारत की चौथी फ्लोर पर ठगी का कॉल सेंटर बीते चार सालों से चल रहा था। पुलिस की जांच में यह बात साफ हो…
 02 March 2025
भोपाल के गोविंदपुरा शक्ति नगर में रहने वाले बुजुर्ग का फांसी पर लटका हुआ शव मिला है। दूसरे कमरे में बेटी की बॉडी बैड पर मिली है। पुलिस का अनुमान…
 02 March 2025
 भोपाल। रिश्वतखोरों को फंसाने के बाद वर्षों तक के लिए उलझी रहने वाली घूस की राशि अब शिकायतकर्ता को कोर्ट में अभियोजन कार्रवाई शुरू होते ही मिल जाएगी। इसके लिए सरकार…
 02 March 2025
भोपाल। सरकार ने मिसिंग क्रेडिट की राशि अभिदाताओं के खातों में जमा करने का निर्णय लिया है। अब अंशदायी पेंशन योजना (एनपीएस) में मिसिंग क्रेडिट की राशि अभिदाता के खातों में…
 02 March 2025
भोपाल। प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों का शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। इस दिन स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने…
 02 March 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश में 10 साल में छह ग्लोबल इंवेटर्स समिट (जीआइएस) हुईं, इनमें कुल 30 लाख 13 हजार 41.60 करोड़ रुपये के 13,388 निवेश प्रस्ताव आए थे, लेकिन धरातल पर…
Advt.