'तुम लोगों पर थूकती हूं', माही विज के सब्र का बांध टूटा! नदीम संग छीछालेदर पर वीडियो में फटकारा

Update On
12-January-2026 12:49:49
Post View
2567
माही विज ने अपने तलाक के बीच करीबी दोस्त नदीम के साथ फोटो शेयर की थी, जिस पर लोगों ने ऐसे कमेंट किए कि माही को खुद आगे आकर सफाई देनी पड़ी। हालांकि, उन्होंने सफाई इतने नर्म तरीके से नहीं दी है, बल्कि बहुत गुस्से में काफी कुछ कहा है। डेटिंग की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए माही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ट्रोलर्स के कमेंट की कड़ी आलोचना की और कहा कि नदीम तारा के लिए गॉडफादर की तरह हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वह और जय दोनों नदीम के करीबी हैं और उनके दोस्त भी काफी करीबी हैं। माही ने इस स्थिति पर अपनी निराशा तो जताई ही, साथ ही लोगों को भला-बुरा भी कहा। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो तब आया है जब माही को अपने करीबी दोस्त नदीम के साथ हाल ही में शेयर किए गए पोस्ट पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

माही विज ने नदीम संग रिश्ते पर गुस्से में दी सफाई

उन्होंने कहा, 'तो, सबने मुझसे कहा कि इस बारे में बात न करो, इससे बचो, और जो लोग इन बातों को जानते हैं, वे लोगों की हरकतों को घटिया समझ रहे हैं। हमने एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हुए तलाक लिया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि आप लोग इसे पचा पा रहे हैं। आप लोग विवाद चाहते हैं, आप लोग गंदगी चाहते हैं। ये सब कैसे हुआ? तो, नदीम, जो मेरा सबसे अच्छा दोस्त है, और हमेशा मेरा सबसे अच्छा दोस्त रहेगा।'


6 साल से नदीम के लिए पोस्ट कर रहीं माही

उन्होंने आगे कहा, 'मैं छह साल से उनके लिए पोस्ट कर रही हूं। और तारा छह साल से उन्हें अब्बा कहकर बुलाती आ रही है। यह मेरा और जय का डिसीजन था कि वह उन्हें अब्बा कहेगी। आपने अब्बा शब्द को इतना घिनौना बना दिया है। एक इंसान किसी मुश्किल दौर से गुजर रहा होता है। आप लोगों को कर्म का डर नहीं है। आप लोग किसी भी हद तक गिर सक

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 March 2026
कोच्चि पुलिस ने सुपरहिट फिल्म 'मंजुम्मेल ब्वॉयज' के निर्देशक चिदंबरम एस. पोडुवल के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार, 2 मार्च को यह जानकारी दी।…
 02 March 2026
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने उदयपुर में अपने बेहद करीबियों के बीच शादी की रस्में निभाईं। अब…
 02 March 2026
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर से पति को निशाने पर लिया है। बता दें कि पति-पत्नी के तलाक का मामला अभी कोर्ट…
 02 March 2026
आज हम यहां फिल्मी दुनिया की उस एक्ट्रेस के बारे में बातें करने जा रहे हैं जो धर्मेंद्र के खानदान से ताल्लुक रखती हैं। रिश्ते धर्मेंद्र की बहू लगने वालीं…
 28 February 2026
ईद, दिवाली, क्रिसमस और दशहरा की तरह होली के त्योहार की गिनती भी फिल्मी दुनिया में बड़ी और कमाऊ रिलीज डेट के तौर पर होती है। यही वजह है कि…
 28 February 2026
जमानत मिलने के बाद एक्टर राजपाल यादव ने एक नई यात्रा शुरू की है और अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की घोषणा की है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट…
 28 February 2026
भोजपुरी फिल्मों की क्वीन कही जाने वालीं काजल राघवानी अपनी एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम है 'वैदेही' और ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में काजल…
 28 February 2026
मुंबई में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में लगातार जांच जारी है और मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ बड़े-बड़े सुराग भी लग रहे हैं।…
 06 February 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मनोज बाजपेयी की वेब फिल्म 'घूसखोर पंडत' के डायरेक्टर और टीम पर FIR दर्ज की गई है। लखनऊ के हजरतगंज पुलिस…
Advt.