मीनल चौबे बनेंगीं रायपुर की मेयर, प्रतिद्वंदी को बड़े अंतराल से हराया...

Update On
15-February-2025 14:49:32
Post View
2576
राजधानी में भाजपा की मीनल चौबे ने महापौर पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 85,000 से अधिक मतों के अंतर से हराकर 15 साल बाद भाजपा का परचम फहराया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में यह भाजपा की बड़ी राजनीतिक जीत मानी जा रही है।

रायपुर नगर निगम चुनाव में भी भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 70 वार्डों में से 60 से अधिक वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इससे रायपुर में भाजपा को नगर निगम पर पूरी तरह से नियंत्रण मिल गया है।



छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में से 10 नगर निगमों पर चुनाव हुए थे, जिसमें सभी 10 नगर निगमों पर भाजपा ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। इन चुनाव परिणामों के बाद यह साफ हो गया है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा की नीतियों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।



रायपुर सहित पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता इस जीत का जश्न मना रहे हैं। मीनल चौबे की जीत को भाजपा की मजबूत रणनीति और संगठन की ताकत के रूप में देखा जा रहा है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा अब अगले चुनावों के लिए और मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 March 2025
रायपुर।   नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण के पश्चात अब नगर निगम सभापति चयन हेतु भाजपा वरिष्ठ नेता रायपुर निगम के दृष्टिकोण से पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक ने…
 02 March 2025
रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ धीवर समाज कोटनी परगना के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए।उन्होंने X पर लिखा, छत्तीसगढ़ धीवर समाज कोटनी परगना के वार्षिक अधिवेशन एवं आदर्श विवाह समारोह में…
 02 March 2025
भिलाई।  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भिलाई नगर निगम कमिश्नर को एक मामले में नोटिस का जवाब नहीं देने और ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर जमकर फटकार लगाई। जस्टिस राकेश…
 02 March 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुलाकात की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़…
 02 March 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है, जहां सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच…
 02 March 2025
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में 1 मार्च को जगदलपुर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न…
 02 March 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कवि, ओजस्वी वक्ता, प्रखर नेता और सुप्रसिद्ध कथा वाचक संत पवन दीवान की पुण्यतिथि (2 मार्च) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है।मुख्यमंत्री…
 02 March 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि (02 मार्च) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रीमती सरोजिनी नायडू …
 02 March 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और…
Advt.