झारखंड बीजेपी के 18 विधायक विधानसभा से निलंबित:कल दोपहर 2 बजे तक के लिए सस्पेंड

Update On
01-August-2024 13:15:58
Post View
2627

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। सदन की कार्यवाही एकबार फिर शुरू हुई है। इससे पहले सुबह कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के विधायकों ने हंगामा किया है। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र महतो ने बीजेपी के 18 विधायकों को मानसून सत्र से 2 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। 2 अगस्त दोपहर 2 बजे तक के लिए विधायकों को सस्पेंड किया गया है।

इनमें विरंची नारायण, अनंत ओझा, रणधीर सिंह, नवीन जायसवाल, नारायण दास, केदार हाजरा, किशुन दास, सीपी सिंह, अमित मंडल, कोचे मुंडा, भानु प्रताप शाही, शशिभूषण मेहता, अलोक चौरसिया, पुष्पा देवी, नीरा यादव, अपर्णा सेनगुप्ता, राज सिन्हा, समरी लाल शामिल हैं। स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने भाजपा के 22 में से इन 18 विधायकों को सदन के अनुरूप आचरण नहीं करने, सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने और अवमानना के आरोपों में निलंबित किया है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 12.30 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया था।

स्पीकर की इस कार्रवाई को नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने लोकतंत्र की हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायक सुदिव्य सोनु के कहने पर स्पीकर ने अमर्यादित तरीके से बीजेपी के सभी सदस्यों को सस्पेंड किया है।

निलंबित होने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार के इशारे पर ये काम किया है। ये सरकार निरंकुश हो चुकी है। पहले पत्रकारों को सदन में आने से रोका।

सदन के बाहर किया प्रदर्शन

कल से विपक्ष के विधायक विधानसभा में डटे हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले हर दिन की तरह आज भी भाजपा विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठे। और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभी विधायकों के हाथों में तख्तियां हैं, जिसमें सहायक पुलिसकर्मी और होमगार्ड के परमानेंट का क्या हुआ, 5 लाख नौकरी का क्या हुआ, युवाओं के सपनों का क्या हुआ, लुटेरे हेमंत शर्म करो, स्नातक को 5000 और स्नातकोतर को 7000 बेरोजगारी भत्ता का क्या हुआ, धोखेबाज हेमंत हाय-हाय लिखे हैं।

कल रात से धरने पर थे बीजेपी के विधायक

इससे पहले मानसून सत्र के चौथे दिन बुधवार को बीजेपी के विधायकों ने रोजगार और बेरोजगारी भत्ता को लेकर सरकार से जवाब मांगा और इसे लेकर सदन में ही धरने पर बैठ गए। सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद भी विपक्ष के विधायक सदन के भीतर ही जमे रहे। जिसके बाद परिसर की बिजली-पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। सीएम हेमंत सोरेन ने भी विधायकों को मनाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानें।

विपक्ष के विधायकों को देर रात एक बजे मार्शल ने सदन से खींच कर बाहर कर दिया। जिसके बाद सभी विधायक लॉबी में आकर नारेबाजी करने लगे। विधायकों ने रात लॉबी में ही जमीन पर सोकर बिताई। कई विधायकों ने अपने सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना को लाइव किया। विधायकों का कहना है कि उनके विरोध के अधिकार को भी हेमंत सरकार छीन रही है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 February 2025
एजेंसी, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जिले प्रयागराज में कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 10 की मौके पर मौत हो गई। 19 घायल बताए जा रहे हैं। सभी…
 13 February 2025
नई दिल्ली: 8 महीने से अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को तय समय से पहले ही धरती पर लाया जा सकता…
 13 February 2025
नई दिल्ली : वक्फ संशोधन बिल पर बनी जेपीसी की रिपोर्ट को लेकर गुरुवार को जैसे ही संसद की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोकसभा की…
 13 February 2025
नई दिल्ली: भारत और फ्रांस आपसी रक्षा समझौतों की दिशा में मील का एक नया पत्थर पार करने वाले हैं। संभव है कि भारत का पिनाका मिसाइल सिस्टम फ्रांस की सेना…
 13 February 2025
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के बाद अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं। राष्ट्रपति मैक्रों उन्हें विदा करने के लिए खुद एयरपोर्ट पर पहुंचे। भारत-फ्रांस अडवांस्ड मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR)…
 13 February 2025
नई दिल्ली: प्रयागराज में लगे महाकुंभ को लेकर एक और झूठा दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स एक वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि…
 13 February 2025
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट) का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। किसी को सिर्फ जेल में रखने के लिए PMLA…
 11 December 2024
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि, युवाओं की अचानक मौत की वजह कोविड वैक्सीन नहीं है। नड्डा ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR)…
 11 December 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हेरफेर का आरोप लगाते हुए विपक्षी गठबंधन अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है। चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने के फैसले की घोषणा…
Advt.