इजरायल से वापस दिल्ली लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट, कंपनी ने कहा यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि
Update On
28-February-2026 17:09:02
Post View
2554
नई दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर से संघर्ष शुरू हो गया है। इजरायल ने आज ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। ईरान में जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। इसे देखते हुए इजरायल ने अपना एयर स्पेस क्लोज कर दिया है। इस बीच दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ी एयर इंडिया की एक फ्लाइट वापस आ रही है। एयर इंडिया ने बताया कि उसकी उड़ान संख्या AI13 दिल्ली से तेल अवीव के लिए उड़ी थी लेकिन इजरायल का एयर स्पेस बंद होने के कारण यह वापस आ रही है।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि इजरायल का एयर स्पेस बंद होने के कारण यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। एयरलाइन का कहना है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सेफ्टी एसेसमेंट के बाद ऑपरेशन के बारे में आगे फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इजरायल इस बार ईरान पर कई दिनों तक हमले की तैयारी में है। इससे यह लड़ाई लंबी खिंच सकती है।
इराक का एयर स्पेस भी बंद
इस बीच ईरान के पड़ोसी देश इराक ने भी अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है। पहले भी कई बार पश्चिम एशिया में एयर स्पेस बंद हुआ है। पिछले साल अमेरिका के मिलिट्री बेस पर ईरान के हमले के बाद कतर और आसपास के देशों ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया था। इस कारण दोहा एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंस गए थे। एयरस्पेस बंद होने से विमानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है जिससे उनका फ्यूल का खर्च बढ़ जाता है।
मुंबई: अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध के बीच दुबई का रियल एस्टेट सेक्टर (Dubai Real Estate) पिसने लगा है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक खबर का कहना है कि…
नई दिल्ली: ईरान संकट के कारण आज एयरलाइन और टूरिज्म कंपनियों के शेयरों में 14 फीसदी तक गिरावट आई। पश्चिम एशिया में कम से कम 8 देशों ने अपना एयरस्पेस बंद…
नई दिल्ली: सऊदी अरब की सरकारी तेल की कंपनी सऊदी अरामको की रास तानुरा रिफाइनरी पर ड्रोन हमला हुआ है। इसके बाद रिफाइनरी को बंद कर दिया गया है। रॉयटर्स ने…
नई दिल्ली: भारत और कनाडा ने साल 2030 तक आपसी व्यापार को 50 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। दोनों देशों ने सोमवार को यूरेनियम आपूर्ति में सहयोग के लिए…
नई दिल्ली: रियल्टी फर्म ब्रिगेड ग्रुप ने साउथ इंडिया में बुजुर्गों के लिए तीन हाउसिंग प्रोजेक्ट डेवलप करने के लिए प्राइमस सीनियर लिविंग के साथ स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप की है। इनमें से…
नई दिल्ली: भारत में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) के इस्तेमाल से पुरानी गाड़ियों की सेहत बिगड़ रही है। LocalCircles के एक ताजा सर्वे में खुलासा हुआ है कि 2022 या उससे…
नई दिल्ली: देशभर में शनिवार को राइड-हेलिंग सर्विसेज में रुकावट आ सकती है। ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े ड्राइवरों का प्रतिनिधित्व करने वाली गिग वर्कर यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान…