थाना प्रभारी कक्ष में बवाल
गौरांग तिवारी के साथ अन्य भाजपा नेता भी थे। वे थाना प्रभारी के कक्ष में कुर्सी पर बैठ गए। इसे देखते ही युवती और उसकी मां का पारा चढ़ गया। उसने उन सभी को कोसना शुरू कर दिया। युवती उनके कुर्सी पर बैठने पर आपत्ति जताने लगी। इसी दौरान उसकी मां ने गौरांग पर चप्पल उठा लिया। थाने में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने किसी प्रकार दोनों को शांत किया। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।मामले में देहलीगेट थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने कहा कि मारपीट की घटना की रिपोर्ट मामले में युवती एवं गौरांग तिवारी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। दोनों तरफ से तहरीर मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इसके आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


.jpg)