इंतजार करने का वक्त नहीं है... ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने मांगी मदद, वीडियो जारी कर कही ये बात
Update On
28-February-2026 17:00:36
Post View
2554
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने मिलकर हमला बोल दिया है। ईरान के कई इलाकों में लगातार धमाके हो रहे हैं। ईरान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को अपने नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी करते हुए उनसे अत्यधिक सावधानी बरतने और जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने की अपील की है। यह एडवाइजरी बढ़ते तनाव के बीच जारी किया गया है। वहीं हमले के बीच ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
भारतीय छात्रों ने वीडियो जारी कर मदद की अपील की है। छात्रों का कहना है कि हमें नहीं पता अगले वक्त क्या होने वाला है। इन छात्रों का कहना है कि हम बता भी नहीं सकते कि यहां क्या हो रहा है। लगातार हवाई हमले हो रहे हैं। इन छात्रों ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से जल्द से जल्द उन्हें यहां से सुरक्षित निकालने की अपील की है।
ईरान में भारतीय दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा, बदलते घटनाक्रम को देखते हुए ईरान में सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है। दूतावास ने कहा कि सभी भारतीय नागरिक खबरों पर नजर बनाए रखें, आसपास की स्थिति के प्रति जागरूक रहें और भारतीय दूतावास से मिलने वाले आगे के निर्देशों का इंतजार करें
हमले से पूर्व वहां के हालात और तनाव को देखते हुए भारत ने सोमवार 23 फरवरी को ही ईरान में रहने वाले अपने सभी नागरिकों को सलाह दी कि वे सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कमर्शियल उड़ानों सहित परिवहन के सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करके देश छोड़ दें। जनवरी में आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, छात्रों सहित 10,000 से अधिक भारतीय ईरान में रह रहे थे
भारत की इस एडवाइजरी के बीच सबसे अधिक मुसीबत वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए छात्रों की बढ़ गई। इन छात्रों का कहना था कोर्स से जुड़ी एक परीक्षा होने वाली है, जो उनके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय छात्रों ने बताया था परीक्षा 5 मार्च को होनी है, जिसकी वजह से वे अभी भी ईरान में रुके हुए हैं। इसे पास करने पर ही उन्हें अस्पताल में प्रैक्टिस की इजाजत मिलेगी।
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री मोदी और कनाडाई PM मार्क कार्नी के बीच सोमवार सुबह हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत और कनाडा के बीच निवेश-ट्रेड डील पर…
नई दिल्ली, दिल्ली की एक कोर्ट ने AI समिट में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के नौ कार्यकर्ताओं को सोमवार को जमानत दे दी है।…
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2018 में गोद लिए गए सूजाबाद-दोमरी गांव ने रविवार को हरियाली के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया। नगर निगम की अगुवाई में एक घंटे में…
पटना: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर बिहार में हलचल और तेज हो गई है। होली 2026 के त्यौहार से पहले भी NDA और महागठबंधन में राज्यसभा चुनाव में पांचवी सीट को…
नई दिल्ली: भारत सरकार पूर्वोत्तर भारत को 'दक्षिण पूर्वी एशिया का प्रवेश द्वार' मानते हुए क्षेत्र के आठों राज्यों में कनेक्टिविटी पर बहुत जोर दे रही है। यह मोदी सरकार की…
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना ( ईसीएचएस ) के लिए प्रयाप्त…
नई दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण जंग के बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके इजरायल दौरे पर सवाल खड़े किए हैं। बता दें…
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके की भारत सिटी सोसायटी में नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीन नाबालिग बहनों के मामले में पुलिस ने अब तक…