117 रन पर ऑलआउट और 10 विकेट से हारा मुकाबला... टीम इंडिया जब आखिरी बार विशाखापत्तनम में उतरी तो हो गया था गजब

Update On
05-December-2025 12:42:33
Post View
2583
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर है। 1-1 की बराबरी पर खड़ी यह सीरीज अब विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में होने वाले तीसरे और निर्णायक मुकाबले पर टिकी है। भारतीय क्रिकेट टीम को दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने 358 रन बनाने के बावजूद भी हरा दिया था। ऐसे में तीसरे वनडे से पहले विशाखापत्तनम मैदान में टीम इंडिया ने आखिरी बार कैसा प्रदर्शन किया था, यह जान लेना जरूरी है।

आखिरी जीत 2019 में मिली थी

अगर हम विशाखापत्तनम में भारत की आखिरी जीत की बात करें, तो वह दिसंबर 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए दूसरे वनडे में मिली थी। इस मैच में पूरी तरह से टीम इंडिया ने दबदबा बनाया था। यह मुकाबला टीम इंडिया ने 107 रनों के बड़े अंतर से जीता था। इस मैच में रोहित शर्मा (159 रन) और केएल राहुल (102 रन) के शतकों की बदौलत भारत ने 387 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। वहीं कुलदीप यादव ने इस मैच में हैट्रिक लेकर वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी थी।

आखिरी मैच में मिली थी हार

हालांकि, विशाखापत्तनम में भारत का सबसे आखिरी मैच मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ था, जहां टीम इंडिया को 10 विकेट से हार मिली थी। उस मैच में टीम इंडिया ने अपने 10 विकेट 117 रन पर खो दिए थे और मिचेल स्टार्क ने 5 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं इसके बाद मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की फिफ्टी के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत गई थी।

1-1 से बराबरी पर सीरीज

मौजूदा भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के पहले दो मैच जबरदस्त रहे हैं। जहां रांची में भारत ने पहले वनडे में जीत दर्ज की, वहीं दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने 359 रनों का विशाल लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। विशाखापत्तनम की पिच बल्लेबाजों के लिए हमेशा से स्वर्ग रही है। यह 2019 के मुकाबले में भी साबित हुआ था जब दोनों टीमों ने मिलकर 29 छक्के जड़े थे। मौजूदा सीरीज में भी दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार फॉर्म दिखाया है, खासकर विराट कोहली, जिन्होंने पिछले दोनों मैचों में शतक लगाए हैं और इस मैदान पर उनका रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 March 2026
नई दिल्ली: संजू, संजू और सिर्फ संजू... इस वक्त हर जगह भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन की ही बात हो रही है। संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली, जिसके…
 02 March 2026
नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच अक्सर टी20 मुकाबले खेले जाते हैं, लेकिन जल्द ही अफगानिस्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज होने वाली है। बीसीसीआई…
 02 March 2026
कोलकाता: ईडन गार्डन्स में संजू सैमसन के ऐतिहासिक 97 रनों के धमाके की गूंज अभी थमी नहीं है। इस शानदार जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है और अब…
 02 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से है। 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों की टक्कर होगी। टी20 विश्व कप में…
 28 February 2026
नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर की क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट के इतिहास में टीम पहली बार…
 28 February 2026
नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताबी मुकाबला ड्रॉ रहा। टॉस जीतने के बाद जम्मू और कश्मीर ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम ने अपनी पहली पारी में 584…
 28 February 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-1 का सबसे बड़ा मुकाबला रविवार शाम को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला यह…
 28 February 2026
​जम्मू कश्मीर ने अपने जोश और जज्बे का शानदार नमूना पेश करते हुए रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी…
 06 February 2026
निजी जीवन के संघर्षों और मैदान की चुनौतियों के बीच संतुलन बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन स्मृति मंधाना ने इसे बखूबी कर दिखाया। हाल ही…
Advt.