भारत की रिकॉर्ड जीत के बीच सूर्या-गौतम गंभीर के लिए बड़ी टेंशन, पूरी टीम ने मिलकर बनाए संजू से कम रन
Update On
02-March-2026 17:32:17
Post View
2553
नई दिल्ली: संजू, संजू और सिर्फ संजू... इस वक्त हर जगह भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन की ही बात हो रही है। संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली, जिसके बाद हर जगह अब उन्हीं की चर्चा हो रही है। संजू सैमसन ने 50 गेंद में नाबाद 97 रन बनाए और भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जिताकर सेमीफाइनल में पहुंचाया। भारत भले ही वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गया। लेकिन उनकी बल्लेबाजी इस मैच में भी ज्यादा अच्छी नहीं रही।
संजू सैमसन को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए सेमीफाइनल से पहले यह बड़ी टेंशन है। अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 84 रन की पारी खेलने के बाद सूर्या का बल्ला भी खामोश रहा है। अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छी पारी खेलकर फिर सस्ते में आउट हो गए।
पूरी टीम ने मिलकर बनाए संजू से कम रन
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने 10-10 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव 18 तो तिलक वर्मा 27 रन बनाकर आउट हुए। 11 रन हार्दिक पंड्या ने बनाए जबकि शिवम दुबे 8 रन बनाकर आउट हुए। अगर इन सभी खिलाड़ियों के रनों को मिला दिया जाए फिर भी ये 84 रन ही बन रहे हैं,जोकि संजू सैसमन की पारी से 13 रन कम हैं।टीम इंडिया की बैटिंग इसटी20 वर्ल्ड कपमें उनके लिए काफी बड़ी परेशानी रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह से कॉलेप्स हो गई थी। मिडल ऑर्डर भारत का उस तरह से परफॉर्म नहीं कर पा रहा है। स्पिनर्स के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज काफी ज्यादा फंस रहे हैं। सेमीफाइनल से पहले भारत को अपनी इस परेशानी को फिक्स करना होगा। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
नई दिल्ली: संजू, संजू और सिर्फ संजू... इस वक्त हर जगह भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन की ही बात हो रही है। संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली, जिसके…
नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच अक्सर टी20 मुकाबले खेले जाते हैं, लेकिन जल्द ही अफगानिस्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज होने वाली है। बीसीसीआई…
कोलकाता: ईडन गार्डन्स में संजू सैमसन के ऐतिहासिक 97 रनों के धमाके की गूंज अभी थमी नहीं है। इस शानदार जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है और अब…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से है। 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों की टक्कर होगी। टी20 विश्व कप में…
नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर की क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट के इतिहास में टीम पहली बार…
नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताबी मुकाबला ड्रॉ रहा। टॉस जीतने के बाद जम्मू और कश्मीर ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम ने अपनी पहली पारी में 584…
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-1 का सबसे बड़ा मुकाबला रविवार शाम को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला यह…
निजी जीवन के संघर्षों और मैदान की चुनौतियों के बीच संतुलन बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन स्मृति मंधाना ने इसे बखूबी कर दिखाया। हाल ही…