डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का 'एक्टिंग राष्ट्रपति' घोषित किया, मादुरो को अमेरिका ने किया था अरेस्‍ट

Update On
12-January-2026 12:24:06
Post View
2580
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का 'एक्टिंग राष्ट्रपति' घोषित कर दिया है। इसी महीने अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोल मादुरो को एक हमले के बाद पकड़ लिया था और उनके खिलाफ अब अमेरिका में ड्रग्स तस्करी समेत कई आरोपों में मुकदमा चलाया जाएगा। ट्रंप ने मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद कहा था कि अमेरिका अब वेनेजुएला को कंट्रोल करेगा और अब उन्होंने खुद को 'एक्टिंग राष्ट्रपति' घोषित कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट करते हुए डिजिटल रूप से बदली हुई तस्वीर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया गया है कि वह "वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति" हैं।

हालांकि, वेनेजुएला की अंतरिम लीडरशिप देश के अंदर वेनेजुएला के सुप्रीम ट्रिब्यूनल ऑफ जस्टिस और संवैधानिक उत्तराधिकार प्रक्रिया के जरिए स्थापित की गई थी, न कि किसी अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा कार्यकारी अधिकार संभालने से। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप को भला किसी और देश की संप्रभुता से क्या मतलब। ट्रुथ सोशल पर प्लेटफॉर्म पर डोनाल्ड ट्रंप ने विकिपीडिया के ऑफिशियल पेज के साथ यह एडिट की हुई इमेज पोस्ट की है, जिसमें उनका ऑफिशियल पोर्ट्रेट इस्तेमाल किया गया है। इसके नीचे "वेनेजुएला के एक्टिंग प्रेसिडेंट" लिखा हुआ है।
ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का 'कार्यवाहक राष्ट्रपति' घोषित किया
खुद को वेनेजुएला का राष्ट्रपति घोषित करने के अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने मियाक में मार्को रूबियो के क्यूबा के राष्ट्रपति बनने के विचार को भी मजाक में सही बताया। मार्को रूबियो अमेरिका के विदेश मंत्री हैं। ट्रंप ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें ऐसे दावे किए गए थे और कैप्शन में लिखा था, "मुझे यह अच्छा लग रहा है।" दूसकी तरफ निकोलस मादुरो के राष्ट्रपति पद से हटाए जाने के बाद प्रशासन के कामकाज को संभालने और देश को संभालने के लिए वेनेजुएला के सुप्रीम ट्रिब्यूनल ऑफ जस्टिस ने संवैधानिक बाधाओं का हवाला देते हुए, उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को मदुरो को हटाए जाने के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति की भूमिका संभालने का आदेश दिया था। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित कर दिया है।
अमेरिका ने 3 जनवरी को वेनेजुएला पर हमला किया था और राजधानी काराकास से राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया था। इसके बाद ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पूरे बदलाव के दौरान, संयुक्त राज्य अमेरिका, वेनेजुएला को "चलाएगा" ताकि "तेल का प्रवाह शुरू हो सके।" फिर 4 जनवरी को उन्होंने घोषणा की थी कि संयुक्त राज्य अमेरिका वेनेजुएला का "प्रभारी" है। हालांकिस विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को संकेत दिया था कि अमेरिका का वेनेजुएला को सीधे कंट्रोल करने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के कारोबारी हित जब तक पूरे नहीं होंगे, तक तक अमेरिका ही वेनेजुएला को कंट्रोल करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका शनिवार से लगातार ईरान पर हमले कर रहा है। ये हमले सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उसकी सीमा से बाहर भी समर्थक मिलिशिया पर सैन्य कार्रवाई की…
 02 March 2026
अंकारा: अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी लॉन्च करते हुए ईरान में भारी तबाही मचाई है। अमेरिका और इजरायल मिलकर उन मुख्य स्तंभों में से एक यानी ईरान को खत्म कर…
 02 March 2026
इस्लामाबाद: सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको की रिफाइनरी पर सोमवार को ईरान ने हमला किया है। अरामको ने बताया है कि उसकी रास तनुरा तेल रिफाइनरी को ड्रोन…
 02 March 2026
तेहरान: ईरान ने दावा किया है कि उसने सोमवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस पर हमला किया है। ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने यहां तक कहा है…
 28 February 2026
तेल अवीव: ईरान और अमेरिका-इजरायल का दो महीने से टल रहा युद्ध आखिरकार शुरू हो गया है। शनिवार को इजरायल और इजरायल ने ईरान में हमले किए हैं। इसके जवाब…
 28 February 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले किए हैं। इजरायल ने कहा है कि उसने सतर्कता बरतते हुए ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया…
 28 February 2026
वेस्ट पाम बीच: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों से सरकार की बागडोर अपने हाथ में लेने का शनिवार को आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल द्वारा…
 28 February 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के हमले की निंदा करते हुए ईरान ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। ईरान ने इजरायल के हमले के कुछ घंटे के अंदर ही…
 06 February 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में पीओके के अंदर विरोध प्रदर्शनों और बयानों में पाकिस्तान विरोधी भावना…
Advt.