'भारत के पास विकल्प नहीं': POK में जेहादी एजेंडा बढ़ाने में लगे शहबाज-मुनीर, कश्मीर पर जहरीले बोल

Update On
06-February-2026 12:19:05
Post View
2574
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में पीओके के अंदर विरोध प्रदर्शनों और बयानों में पाकिस्तान विरोधी भावना खुलकर सामने आई है। पाकिस्तानी नेतृत्व ने इसे चेतावनी के तौर पर लेते हुए भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी तेज कर दी है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और देश के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनील ने हाल ही में पीओके के कई दौरे किए हैं। इस दौरान भारत के खिलाफ भाषण दिए गए जिससे इलाके को लेकर चिंता बढ़ने लगी है।

मुनीर का LOC दौरा

न्यूज 18 की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जनरल मुनीर ने हाल ही में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के दौर पर खुलेआम जिहाद को बढ़ावा दिया। मुनीर ने कश्मीर की जल्द आजादी की कसम खाई। उन्होंने इलाके में तैनात अधिकारियों और सैनिकों की लड़ाई की तैयारी की जानकारी ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी सैन्य नेतृत्व के रुख को दोहराया है।

शहबाज ने भी उगला जहर

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, पीओके में एक सभा को संबोधित करते हुए शहबाज ने कहा कि भारत के पास कश्मीरियों को आत्मनिर्णय का अधिकार देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि इलाके में अशांति और आतंकवाद के सबसे बड़े सप्लायर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पर आक्रामक और विस्तारवादी इरादे रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में तब तक स्थायी शांति नहीं मिल सकती जब तक भारत उन चीजों को नहीं छोड़ देता।

पाकिस्तान का कश्मीर दांव जा रहा बेकार

हालांकि, पाकिस्तानी राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व का भारत के खिलाफ जहर उगलना भी काम नहीं आ रहा है और पीओके में लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रही है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि पीओके में कई लोगों का मानना है कि इस्लामाबाद का आक्रामक रुख इलाके की आबादी के लिए चिंता नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश है। स्थानीय लोगों में भावना है कि इस भड़काऊ बयानबाजी ने पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को सक्रिय रूप से नुकसान पहुंचाया है।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लोगों के अंदर इस्लामाबाद के अत्याचार के खिलाफ गुस्सा उबल रहा है। पिछले साल दिसम्बर में पीओके में बड़ा प्रदर्शन हुआ था, जिसमें हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और पाकिस्तान के खिलाफ जुलूस निकालकर नारेबाजी की। पाकिस्तान की सरकार ने पीओके को लूट का अड्डा बना रखा है। इलाके में बड़े पैमाने पर बिजली पैदा होने के बावजूद यहां के लोगों को इससे दूर रखा जाता है। बड़े पैमाने पर इंटरनेट पाबंदियों लगी हुई हैं और लोगों पर पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां हर पर नजर रखती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका शनिवार से लगातार ईरान पर हमले कर रहा है। ये हमले सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उसकी सीमा से बाहर भी समर्थक मिलिशिया पर सैन्य कार्रवाई की…
 02 March 2026
अंकारा: अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी लॉन्च करते हुए ईरान में भारी तबाही मचाई है। अमेरिका और इजरायल मिलकर उन मुख्य स्तंभों में से एक यानी ईरान को खत्म कर…
 02 March 2026
इस्लामाबाद: सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको की रिफाइनरी पर सोमवार को ईरान ने हमला किया है। अरामको ने बताया है कि उसकी रास तनुरा तेल रिफाइनरी को ड्रोन…
 02 March 2026
तेहरान: ईरान ने दावा किया है कि उसने सोमवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस पर हमला किया है। ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने यहां तक कहा है…
 28 February 2026
तेल अवीव: ईरान और अमेरिका-इजरायल का दो महीने से टल रहा युद्ध आखिरकार शुरू हो गया है। शनिवार को इजरायल और इजरायल ने ईरान में हमले किए हैं। इसके जवाब…
 28 February 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले किए हैं। इजरायल ने कहा है कि उसने सतर्कता बरतते हुए ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया…
 28 February 2026
वेस्ट पाम बीच: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों से सरकार की बागडोर अपने हाथ में लेने का शनिवार को आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल द्वारा…
 28 February 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के हमले की निंदा करते हुए ईरान ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। ईरान ने इजरायल के हमले के कुछ घंटे के अंदर ही…
 06 February 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में पीओके के अंदर विरोध प्रदर्शनों और बयानों में पाकिस्तान विरोधी भावना…
Advt.