तमिलनाडु में जीते तो साथ करेंगे राज, पावर शेयरिंग को लेकर बीजेपी और AIADMK सहमति के करीब

Update On
12-January-2026 12:16:54
Post View
2582
नई दिल्ली/चेन्नै: तमिलनाडु में बीजेपी और एआईएडीएमके के बीच सीट शेयरिंग के साथ ही पावर शेयरिंग को लेकर भी बातचीत चल रही है। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक एआईएडीएमके इसके लिए लगभग राजी हो गई है कि चुनाव से पहले पावर शेयरिंग का ऐलान भी कर दिया जाएगा। यानी ये ऐलान कि अगर एनडीए चुनाव जीतती है तो सरकार एनडीए की होगी ना कि सिर्फ एआईएडीएमके की। विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन हुआ है।

पिछले साल एआईएडीएमके ने की एनडीए में वापसी

पिछले साल अप्रैल में जब बीजेपी नेता अमित शाह तमिलनाडु गए थे तब तमिलनाडु की पार्टी एआईएडीएमके की एनडीए में वापसी का ऐलान किया गया। अमित शाह ने बीजेपी और एआईएडीएमके गठबंधन का ऐलान किया। शाह ने कहा था कि विधानसभा चुनाव एआईएडीएमके नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी पलानीस्वामी (ईपीएस) के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और सरकार एनडीए की बनेगी। हालांकि इस ऐलान के कुछ वक्त बाद ही एआईएडीएमके नेताओं की तरफ से बयान आने लगे जिसमें कहा जाने लगा कि एनडीए चुनाव जीतेगी तब भी सरकार एआईएडीएमके की बनेगी।

पहले अकेले सरकार बनाना चाहते थे पलानीस्वामी

एआईएडीएमके नेता एडप्पडी के. पलानीस्वामी ने भी कुछ मौकों पर कहा कि अगर उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव जीतती है तो तमिलनाडु में उनकी पार्टी की सिंगल पार्टी सरकार बनेगी। साथ ही कहा कि हमारा गठबंधन जरूर जीतेगा... लेकिन सरकार एआईएडीएमके ही अकेले बनाएगी। यह गठबंधन एआईएडीएमके के नेतृत्व में है। जिसके बाद से ही पावर शेयरिंग का पेंच फंसता दिखा। हालांकि सूत्रों के मुताबिक अब यह मसला सुलझा लिया है। पिछले हफ्ते ही अमित शाह और एआईएडीएमके नेताओं के बीच हुई मुलाकात में बीजेपी की तरफ साफ कह दिया गया कि सरकार एनडीए की बनेगी यानी बीजेपी भी पावर शेयर करेगी। सूत्रों के मुताबिक एआईएडीएमके नेता चुनाव से पहले खुद ही इसका ऐलान भी कर सकते हैं।

डीएमके और एआईएडीएमके अकेले करती रही है राज

दरअसल तमिलनाडु में गठबंधन होने के बावजूद पावर शेयरिंग मुद्दा पहले से रहा है। तमिलनाडु में आजतक न तो डीएमके ने और न ही एआईएडीएमके ने सत्ता शेयर की है। तमिलनाडु में वैसे तो 1967 से ही चुनाव पूर्व गठबंधन की परंपरा रही है। 1979 से ही कभी डीएमके तो कभी एआईएडीएमके केंद्र में गठबंधन सरकारों का हिस्सा बनते रहे हैं। 1979 में चरण सिंह सरकार में एआईएडीएमके के दो सांसद शामिल थे। करीब एक दशक बाद डीएमके के मुरासोली मारन केंद्र की वी.पी. सिंह की सरकार में मंत्री बने। 1996 से गठबंधन युग की शुरुआत हुई और तब से खास तौर से डीएमके ने लंबे वक्त तक केंद्र की सत्ता में भागीदारी निभाई। 1998-99 में एआईएडीएमके भी वाजपेयी सरकार का हिस्सा रही। वाजपेयी सरकार से लेकर यूपीए-1 और यूपीए-2 तक में डीएमके के लोग केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल रहे। लेकिन जब तमिलनाडु में गठबंधन की बात आती है तो ये दोनों पार्टियां यहां गठबंधन की सरकार नहीं चाहती।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 March 2026
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री मोदी और कनाडाई PM मार्क कार्नी के बीच सोमवार सुबह हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत और कनाडा के बीच निवेश-ट्रेड डील पर…
 02 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली की एक कोर्ट ने AI समिट में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के नौ कार्यकर्ताओं को सोमवार को जमानत दे दी है।…
 02 March 2026
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2018 में गोद लिए गए सूजाबाद-दोमरी गांव ने रविवार को हरियाली के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया। नगर निगम की अगुवाई में एक घंटे में…
 02 March 2026
पटना: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर बिहार में हलचल और तेज हो गई है। होली 2026 के त्यौहार से पहले भी NDA और महागठबंधन में राज्यसभा चुनाव में पांचवी सीट को…
 28 February 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार पूर्वोत्तर भारत को 'दक्षिण पूर्वी एशिया का प्रवेश द्वार' मानते हुए क्षेत्र के आठों राज्यों में कनेक्टिविटी पर बहुत जोर दे रही है। यह मोदी सरकार की…
 28 February 2026
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना ( ईसीएचएस ) के लिए प्रयाप्त…
 28 February 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने मिलकर हमला बोल दिया है। ईरान के कई इलाकों में लगातार धमाके हो रहे हैं। ईरान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को…
 28 February 2026
नई दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण जंग के बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके इजरायल दौरे पर सवाल खड़े किए हैं। बता दें…
 06 February 2026
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके की भारत सिटी सोसायटी में नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीन नाबालिग बहनों के मामले में पुलिस ने अब तक…
Advt.