'RJD में क्या गाली देने की छूट?' सांसद सुरेंद्र यादव पर भड़का NDA, कहा- कार्रवाई करें लालू

Update On
12-January-2026 12:14:45
Post View
2580
पटना: बिहार में जहानाबाद के राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर बुरी तरह घिर गए हैं। विधानसभा चुनाव में मन मुताबिक परिणाम न मिलने से नाराज सांसद ने न केवल आम जनता को अपशब्द कहे, बल्कि यादव समाज के लिए भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार की सियासत में उबाल आ गया है। एनडीए ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


क्या राजद में गाली देने की छूट मिली है: जदयू

सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के वीडियो को लेकर जेडीयू ने राजद पर कड़ा प्रहार करते किया है। जेडीयू एमएलसी और प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि 'क्या आरजेडी ने इस तरह के बिगड़ैल सांसद को गाली देने की छूट दे रखी है। अगर नहीं तो लालू यादव अपने सांसद सुरेंद्र प्रसाद पर कार्रवाई करें।'नीरज कुमार ने कहा कि सुरेंद्र यादव का जो वीडियो सामने आया है, उससे एक सच को स्वीकारा गया है कि अब लालू यादव और तेजस्वी यादव का अब यादवों पर एकाधिकार नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में अब कानून का राज है। ऐसी धमकियों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

सांसद पर कार्रवाई करें लालू यादव: बीजेपी की मांग

वहीं बिहार के मंत्री और बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। रामकृपाल यादव ने कहा कि यादव का मतलब क्या लालू यादव या सुरेंद्र यादव है। उनको जो वोट मिला वो भी यादवों का ही मिला। उनके वोट से ही सुरेंद्र यादव सांसद बने। उनके बेटे ने चुनाव लड़ा और हार गए। लेकिन वहां भी जीता तो यादव भी था। उन्होंने लालू यादव से सुरेंद्र यादव पर कार्रवाई करने की मांग गी।

क्या है सुरेंद्र प्रसाद यादव का मामला?

रविवार (11 जनवरी) को सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव अपने क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान जब स्थानीय जनता ने उनसे क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछे, तो सांसद अचानक भड़क उठे। उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लोगों को संबोधित किया। वीडियो में वे यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि 'यहां से सिर्फ 15 हजार वोट उसको दे दिया, ऐसे में हम क्या करेंगे।' सांसद सुरेंद्र यादव ने बातचीत के दौरान कुछ स्थानीय लोगों के नाम लेकर उन्हें गंदी गालियां दीं। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हर कोई विपक्ष को वोट दे रहा है, ऐसे में वे कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने अंत में 'अगली बार देख लेने' की धमकी भरे अंदाज में बात खत्म की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 March 2026
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री मोदी और कनाडाई PM मार्क कार्नी के बीच सोमवार सुबह हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत और कनाडा के बीच निवेश-ट्रेड डील पर…
 02 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली की एक कोर्ट ने AI समिट में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के नौ कार्यकर्ताओं को सोमवार को जमानत दे दी है।…
 02 March 2026
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2018 में गोद लिए गए सूजाबाद-दोमरी गांव ने रविवार को हरियाली के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया। नगर निगम की अगुवाई में एक घंटे में…
 02 March 2026
पटना: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर बिहार में हलचल और तेज हो गई है। होली 2026 के त्यौहार से पहले भी NDA और महागठबंधन में राज्यसभा चुनाव में पांचवी सीट को…
 28 February 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार पूर्वोत्तर भारत को 'दक्षिण पूर्वी एशिया का प्रवेश द्वार' मानते हुए क्षेत्र के आठों राज्यों में कनेक्टिविटी पर बहुत जोर दे रही है। यह मोदी सरकार की…
 28 February 2026
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना ( ईसीएचएस ) के लिए प्रयाप्त…
 28 February 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने मिलकर हमला बोल दिया है। ईरान के कई इलाकों में लगातार धमाके हो रहे हैं। ईरान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को…
 28 February 2026
नई दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण जंग के बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके इजरायल दौरे पर सवाल खड़े किए हैं। बता दें…
 06 February 2026
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके की भारत सिटी सोसायटी में नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीन नाबालिग बहनों के मामले में पुलिस ने अब तक…
Advt.