गाजा की सुरंगों में फंसे हमास लड़ाकों के लिए काल बनी इजरायली सेना, 40 को मारा, अभी कई अंदर मौजूद

Update On
05-December-2025 12:41:33
Post View
2588
तेल अवीव: इजरायली रक्षा बलों (IDF) दक्षिणी गाजा में राफा के नीचे सुरंगों में फंसे हमास के आतंकवादियों के लिए मौत बनकर टूट पड़ी है। IDF ने गुरुवार को कहा कि उसने सुरंगों में फंसे करीब 40 हमास लड़ाकों को मार गिराया है। यह इलाका इजरायली नियंत्रण में है। इजरायली और अमेरिकी अधिकारियों के आकलन के अनुसार, लगभग 200 आतंकवादी महीनों से राफा इलाके में बनी अंडरग्राउंड सुरंगों में फंसे हुए हो सकते हैं। हालांकि, इनमें से कुछ तब से बाहर आ गए हैं और इजरायली सेना के साथ झड़पों में मारे गए हैं या उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है।

वॉशिंगटन और दूसरे मध्यस्थ हमास लड़ाकों के लिए एक डील पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, ताकि उन्हें सुरक्षित बाहर निकलकर दूसरे हिस्से में जाने के बदले में अपने हथियार डाल दें। हालांकि, वह बातचीत विफल हो गई। इसमें मिस्र भी मध्यस्थता कर रहा था। अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा था कि यह डील गाजा में हमास को निरस्त्र करने की एक बड़ी प्रक्रिया के लिए परीक्षण होगी।

हमास के स्थानीय कमांडरों की भी मौत

इजरायली सेना ने गुरुवार को बताया कि मारे गए आतंकवादियों में कम से कम तीन स्थानीय कमांडर शामिल हैं। इसके साथ ही हमास के देश से निकाले गए नेताओं में से एक गाजी हमाद का बेटा भी शामिल है। हमास के कुछ सूत्रों ने कम से कम एक कमांडर मोहम्मद अल-बवाब की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, समूह ने आधिकारिक तौर पर रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है। गाजा में हमास के एक प्रवक्ता ने 40 लड़ाकों के मारे जाने के इजरायल के दावे पर टिप्पणी से इनकार कर दिया है।

इजरायली सेना सुरंगों में भर रही सीमेंट और बारूद

हमास ने आधिकारिक तौर पर कभी यह नहीं बताया है कि इजरायल के नियंत्रण वाले इलाकों में कितने लड़ाके बचे हुए हो सकते हैं। इसके पहले इजरायली मीडिया रिपोर्टों में बताया गया था कि इन लड़ाकों का महीने से हमास नेतृत्व से संपर्क टूटा हुआ है और उन्हें शायद युद्धविराम के बारे में जानकारी भी न हो। वहीं, एक हिब्रू भाषा के इजरायली अखबार ने दावा किया था कि इजरायली सेना हमास के आतंकवादियों की सुरंगों में सीमेंट और बारूद भर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका शनिवार से लगातार ईरान पर हमले कर रहा है। ये हमले सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उसकी सीमा से बाहर भी समर्थक मिलिशिया पर सैन्य कार्रवाई की…
 02 March 2026
अंकारा: अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी लॉन्च करते हुए ईरान में भारी तबाही मचाई है। अमेरिका और इजरायल मिलकर उन मुख्य स्तंभों में से एक यानी ईरान को खत्म कर…
 02 March 2026
इस्लामाबाद: सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको की रिफाइनरी पर सोमवार को ईरान ने हमला किया है। अरामको ने बताया है कि उसकी रास तनुरा तेल रिफाइनरी को ड्रोन…
 02 March 2026
तेहरान: ईरान ने दावा किया है कि उसने सोमवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस पर हमला किया है। ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने यहां तक कहा है…
 28 February 2026
तेल अवीव: ईरान और अमेरिका-इजरायल का दो महीने से टल रहा युद्ध आखिरकार शुरू हो गया है। शनिवार को इजरायल और इजरायल ने ईरान में हमले किए हैं। इसके जवाब…
 28 February 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले किए हैं। इजरायल ने कहा है कि उसने सतर्कता बरतते हुए ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया…
 28 February 2026
वेस्ट पाम बीच: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों से सरकार की बागडोर अपने हाथ में लेने का शनिवार को आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल द्वारा…
 28 February 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के हमले की निंदा करते हुए ईरान ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। ईरान ने इजरायल के हमले के कुछ घंटे के अंदर ही…
 06 February 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में पीओके के अंदर विरोध प्रदर्शनों और बयानों में पाकिस्तान विरोधी भावना…
Advt.