लखनऊ में भाजपा का झंडा लगी सफारी प्लेटफार्म पर दौड़ाई:रात 1 बजे 500 मीटर तक चलाई

Update On
29-August-2024 14:35:29
Post View
2733

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन में दो युवक भाजपा का झंडा लगी सफारी कार लेकर घुस गए। बुधवार रात 1 बजे 500 मीटर कार प्लेटफार्म पर दौड़ाई। कार लेकर GRP थाने तक पहुंच गए।

प्लेटफॉर्म पर तेज रफ्तार कार को देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री अपना सामान समेट कर इधर-उधर भागने लगे। यात्रियों के शोर मचाने पर पुलिस को पता चला।

इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और दोनों युवकों को पकड़ लिया। कार को सीज कर दिया। दोनों युवक नशे में थे। आज दोनों का मेडिकल होगा।

यात्री बोले- भीड़ कम थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था
सफारी (यूपी 32 FA 8989) सरोजनीनगर निवासी हितेश तिवारी की है। वही कार चला रहा था। उसके साथ बंथरा निवासी शिवांश चौधरी बैठा था। दोनों पार्सल घर के निकट बने रैंप से कार लेकर प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है- हम लोग ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठे थे, तभी अचानक कार आ गई। जब तक हम कुछ समझ पाते, तब तक कार स्पीड से हमारे बगल से निकल गई। प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई। यात्री अपना सामान समेटने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- उस समय प्लेटफार्म नंबर-1 पर कोई ट्रेन नहीं थी। इसके चलते भीड़ कम थी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हम लोगों के शोर मचाने पर पुलिस को घटना के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।

दोनों आरोपियों का होगा मेडिकल
चारबाग स्टेशन के RPF प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार ने बताया- चारबाग पार्सल घर के आगे पार्सल की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए रैंप बना है। इसी रैंप से दिव्यांग यात्री भी स्टेशन के अंदर जाते हैं। रैंप से दोनों युवक सफारी लेकर प्लेटफार्म पर पहुंचे। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया- युवकों को रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने कार चला रहे, हितेश तिवारी को जेल भेज दिया। शिवांश चौधरी को जमानत दे दी। आज दोनों का बलरामपुर अस्पताल में मेडिकल करवाया जाएगा।

एक साल पहले मंत्री की कार चढ़ी थी
24 अगस्त, 2023 को उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की कार को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बने एस्केलेटर तक ले जाया गया था। इसके लिए कार को दिव्यांगों के लिए बने रैंप पर चढ़ाकर एस्केलेटर तक पहुंचाया गया था।

इस घटना का वीडियो भी सामने आने के बाद RPF ने मामला दर्ज किया था। मंत्री के वाहन चालक ने कोर्ट में सरेंडर किया था। कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर कोर्ट ने उसे जमानत दी थी। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 February 2025
एजेंसी, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जिले प्रयागराज में कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 10 की मौके पर मौत हो गई। 19 घायल बताए जा रहे हैं। सभी…
 13 February 2025
नई दिल्ली: 8 महीने से अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को तय समय से पहले ही धरती पर लाया जा सकता…
 13 February 2025
नई दिल्ली : वक्फ संशोधन बिल पर बनी जेपीसी की रिपोर्ट को लेकर गुरुवार को जैसे ही संसद की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोकसभा की…
 13 February 2025
नई दिल्ली: भारत और फ्रांस आपसी रक्षा समझौतों की दिशा में मील का एक नया पत्थर पार करने वाले हैं। संभव है कि भारत का पिनाका मिसाइल सिस्टम फ्रांस की सेना…
 13 February 2025
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के बाद अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं। राष्ट्रपति मैक्रों उन्हें विदा करने के लिए खुद एयरपोर्ट पर पहुंचे। भारत-फ्रांस अडवांस्ड मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR)…
 13 February 2025
नई दिल्ली: प्रयागराज में लगे महाकुंभ को लेकर एक और झूठा दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स एक वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि…
 13 February 2025
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट) का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। किसी को सिर्फ जेल में रखने के लिए PMLA…
 11 December 2024
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि, युवाओं की अचानक मौत की वजह कोविड वैक्सीन नहीं है। नड्डा ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR)…
 11 December 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हेरफेर का आरोप लगाते हुए विपक्षी गठबंधन अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है। चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने के फैसले की घोषणा…
Advt.