साईं सुदर्शन की लंदन में हर्निया की सर्जरी हुई:इंस्टा पर लिखा- जल्द ही और मजबूत होकर लौटूंगा; विजय हजारे ट्रॉफी नहीं खेलेंगे

Update On
11-December-2024 14:34:27
Post View
2675

भारतीय बल्लेबाज साईं सुदर्शन की लंदन में हर्निया की सर्जरी हुई है। मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, कुछ ही समय में और मजबूत होकर लौटूंगा। मेडिकल टीम और BCCI को उनके प्रयासों और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

23 वर्षीय सुदर्शन भारत के लिए वनडे और टी-20 क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ सीरीज में वह भारतीय टीम का हिस्सा थे। जिसके बाद साईं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भाग लेने स्वदेश लौट आए थे।

जल्द ही और मजबूत होकर लौटूंगा

साईं सुदर्शन ने अपनी इंस्टा पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘कुछ ही समय में और मजबूत होकर लौटूंगा। उन्होंने अपनी IPL टीम गुजरात टाइटंस को भी पोस्ट में टैग किया। सुदर्शन ने अपना आखिरी मैच 23 नवंबर 2024 को सैयद मुश्ताक अली में इंदौर में त्रिपुरा के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गये थे। उस मैच में वह सिर्फ 9 रन ही बना पाए थे।

गुजरात टाइटंस ने रिटेन किया था 

सुदर्शन को IPL-2025 के लिए गुजरात टाइटंस ने 8.50 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया था। वह टीम के लिए IPL 2024 सीजन के टॉप स्कोरर थे। साईं ने 12 इनिंग में 47.90 की औसत और 141.28 के स्ट्राइक रेट से 527 रन बनाए थे।

विजय हजारे ट्रॉफी नहीं खेल पाएंगे 

सुदर्शन, मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) गए थे। जिसके बाद उनकी सर्जरी लंदन में हुई। 21 दिसंबर से 18 जनवरी तक चलने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में सुदर्शन खेलते नहीं दिखेंगे।

​​​​​​रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया था 

तमिलनाडु से खलने वाले सुदर्शन नवंबर 2024 तक शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने मैके में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शतक लगाते हुए 103 रन की पारी खेली थी। उन्होंने तमिलनाडु के लिए रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक (213 रन) लगाया था। साई सुदर्शन ने इस पारी के दौरान 25 चौके और 1 छक्का भी लगाया था।

इससे पहले साईं सुदर्शन ने सौराष्ट्र के खिलाफ 82 रन बनाए थे। इंग्लैंड में नॉटिंघमशायर के खिलाफ सरे काउंटी के लिए भी वह शतक (105) लगा चुके हैं। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में शतक लगाते हुए इंडिया सी के लिए 111 रन बनाए थे।

जुलाई 2024 में डेब्यू किया था

साई सुदर्शन ने जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच से टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। वह टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू से पहले भारत के लिए 3 वनडे मैच खेल चुके थे। वनडे में उनके नाम 127 रन हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 February 2025
अहमदाबाद: भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड को 142 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप किया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी…
 13 February 2025
कराची: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने बुधवार को इतिहास रच दिया। पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज के अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम को 6 विकेट से हरा दिया, जहां उनका…
 13 February 2025
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे मशहूर फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नया कप्तान मिल गया है। हालांकि, यह विराट कोहली के चाहने वालों के लिए थोड़ा हैरान करने वाली खबर है,…
 13 February 2025
अहमदाबाद: भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इन अटकलों को खारिज किया कि श्रेयस अय्यर को उनके शानदार फॉर्म के बावजूद एकदिवसीय टीम से बाहर रखा गया है। उन्होंने कहा कि लगातार…
 13 February 2025
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रजत पाटीदार को आईपीएल 2025 के लिए टीम का नया कप्तान बनाया है। आईपीएल का यह सीजन 21 मार्च से शुरू होगा। आरसीबी ने…
 13 February 2025
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया…
 11 December 2024
भारतीय बल्लेबाज साईं सुदर्शन की लंदन में हर्निया की सर्जरी हुई है। मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, कुछ ही समय में और मजबूत होकर…
 11 December 2024
मध्यप्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम मौजूदा सीजन के टॉप-4 राउंड में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी है। बुधवार को मध्यप्रदेश…
 11 December 2024
साउथ अफ्रीका ने पहले टी-20 में पाकिस्तान को 11 रन से हरा दिया। टीम 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका…
Advt.