पटरी पार कर रही महिला को बचाया:प्लेटफॉर्म पर चढ़ते वक्त ट्रेन से टकराई, जवान ने खींचकर जान बचाई

Update On
29-August-2024 14:33:49
Post View
2728

महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई। वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। तभी मालगाड़ी आ गई। वहां तैनात एक पुलिसकर्मी की फुर्ती से महिला की जान बच गई।

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें महिला ट्रैक पार करके प्लेटफॉर्म पर चढ़ती दिख रही है। इसी बीच तेज रफ्तार में मालगाड़ी आ गई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक जवान ने ट्रेन को आते देखा। वह महिला को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक ट्रेन ने महिला को टक्कर मार दी।

जवान ने महिला को खींचने की कोशिश की, लेकिन वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसकर घिसटती जाने लगी। जवान दौड़कर आगे गए और महिला को प्लेटफॉर्म पर खींचा। महिला की जान बच गई है, लेकिन घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अटल सेतु से खुदकुशी कर रही महिला को बचाया, छलांग लगाई थी; शख्स ने बाल पकड़कर ऊपर खींचा
इससे पहले शुक्रवार (16 अगस्त) को मुंबई के अटल सेतु पर सुसाइड कर रही एक महिला के रेस्क्यू का चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया था। 56 साल की महिला रीमा मुकेश पटेल अटल सेतु से छलांग लगा रही थी। तभी वहां खड़े एक कार ड्राइवर ने महिला को देख लिया।

महिला अटल सेतु से कूद चुकी थी, लेकिन कार ड्राइवर ने हाथ बढ़ाकर उसके बाल पकड़ लिए। तभी वहां पुलिस की गाड़ी भी आ जाती है। पुलिस की मदद से कार ड्राइवर ने महिला को ब्रिज पर ऊपर खींचा। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 February 2025
एजेंसी, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जिले प्रयागराज में कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 10 की मौके पर मौत हो गई। 19 घायल बताए जा रहे हैं। सभी…
 13 February 2025
नई दिल्ली: 8 महीने से अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को तय समय से पहले ही धरती पर लाया जा सकता…
 13 February 2025
नई दिल्ली : वक्फ संशोधन बिल पर बनी जेपीसी की रिपोर्ट को लेकर गुरुवार को जैसे ही संसद की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोकसभा की…
 13 February 2025
नई दिल्ली: भारत और फ्रांस आपसी रक्षा समझौतों की दिशा में मील का एक नया पत्थर पार करने वाले हैं। संभव है कि भारत का पिनाका मिसाइल सिस्टम फ्रांस की सेना…
 13 February 2025
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के बाद अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं। राष्ट्रपति मैक्रों उन्हें विदा करने के लिए खुद एयरपोर्ट पर पहुंचे। भारत-फ्रांस अडवांस्ड मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR)…
 13 February 2025
नई दिल्ली: प्रयागराज में लगे महाकुंभ को लेकर एक और झूठा दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स एक वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि…
 13 February 2025
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट) का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। किसी को सिर्फ जेल में रखने के लिए PMLA…
 11 December 2024
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि, युवाओं की अचानक मौत की वजह कोविड वैक्सीन नहीं है। नड्डा ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR)…
 11 December 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हेरफेर का आरोप लगाते हुए विपक्षी गठबंधन अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है। चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने के फैसले की घोषणा…
Advt.