साल का सबसे ताकतवर तूफान शानशान जापान पहुंचा

Update On
29-August-2024 17:02:00
Post View
2748

जापान में इस साल के सबसे शक्तिशाली तूफान 'शानशान' ने दस्तक दे दी है। शानशान दक्षिण-पश्चिमी आइलैंड क्यूशू पर गुरुवार सुबह 8 बजे पहुंचा। NYT के मुताबिक तूफान की वजह से मूसलाधार बारिश होने के साथ 252 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

तूफान से कई इलाकों में काफी नुकसान पहुंचा है। जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि शानशान, जिसे जापान में टाइफून नंबर 10 के नाम से जाना जाता है, की वजह से ढाई लाख से ज्यादा घरों की बिजली काट दी गई है।

जापान के क्योदो न्यूज के मुताबिक गुरुवार को गामागोरी में लैंडस्लाइड की वजह से एक घर दब गया जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 2 लोग घायल भी हुए हैं। इस तूफान से पूरे देश में 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

​​​​​​2 दिन में 6 महीने जितनी बारिश हुई
मौसम विज्ञान एजेंसी ने बीते 48 घंटों में कागोशिमा राज्य में 1,100 मिमी बारिश होने का अनुमान लगाया है जो कि पूरे साल होने वाली औसत बारिश का लगभग आधा है। भारी बारिश की वजह से सत्सुमासेंडाई शहर के पास लैंडस्लाइड हुई।

जापान सरकार ने कागोशिमा के कुछ इलाके में लेवल 5 इमरजेंसी वार्निंग जारी की है। यह देश में आपदा के समय दी जाने वाली सबसे बड़ी वार्निंग है। इसमें लोगों को घरों में रहने और निचली जगहों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है। ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। बस और अन्य वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जापान में इससे पहले सिर्फ 3 बार लेवल 5 वार्निंग जारी की गई। जुलाई 2014 में ओकिनावा प्रांत में एक शक्तिशाली तूफान आया था, तब पहली बार ऐसी चेतावनी जारी की गई थी। इसके बाद अक्टूबर 2016 में भी ओकिनावा में ही ऐसी वार्निंग जारी की गई। इसके बाद सितंबर 2022 में क्यूशू आईलैंड में ये वार्निंग जारी की गई।

जापान एयरलाइंस ने बुधवार और गुरुवार को 172 घरेलू उड़ानें और छह अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द करने की घोषणा की। एक दूसरी एयरलाइंस ANA ने 219 घरेलू उड़ानें और चार अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं। उड़ान रद्द होने से 25 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

कुमामोटो और कागोशिमा के बीच चलने वाले बुलेट ट्रेनों के भी रद्द कर दिया गया है। कार बनाने वाली कंपनी टोयोटा ने तूफान थमने तक जापान में अपने सभी 14 कारखानों में उत्पादन रोक दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 February 2025
वॉशिंगटन/ तेहरान: अमेरिका में डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन के ताजा आदेश से ईरान के चाबहार पोर्ट में भारत के निवेश पर खतरा मंडराने लगा है। अमेरिका ने भारत को चाबहार पोर्ट पर…
 13 February 2025
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच जल्दी ही बैठक हो सकती है। दोनों नेताओं में यह मुलाकात सऊदी अरब में होगी। ट्रंप ने बुधवार…
 11 December 2024
सीरिया की राजधानी दमिश्क में जश्न का माहौल है। असद परिवार के 54 साल का किला महज 11 दिनों में ढह गया। राष्ट्रपति बशर अल असद मॉस्को भाग गए हैं।…
 11 December 2024
सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के देश छोड़कर भागने के बाद 8 दिसंबर को विद्रोहियों ने कुख्यात सेडनाया जेल पर कब्जा कर लिया और जेल से हजारों कैदियों को रिहा…
 11 December 2024
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस की राजधानी मॉस्को में मंगलवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की। इस…
 11 December 2024
साउथ कोरिया में पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून ने मंगलवार देर रात हिरासत में रहने के दौरान आत्महत्या की कोशिश की। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक कानून मंत्रालय के…
 29 August 2024
‎‎‎‎‎‎‎‎ब्रिटेन में हेट स्पीच के खिलाफ बड़ी ‎‎कार्रवाई शुरू हो गई है। हेट स्पीच के ‎‎आरोप में 24 मस्जिदों की जांच की जा रही है। इन मस्जिदों को पाकिस्तानी मूल…
 29 August 2024
जापान में इस साल के सबसे शक्तिशाली तूफान 'शानशान' ने दस्तक दे दी है। शानशान दक्षिण-पश्चिमी आइलैंड क्यूशू पर गुरुवार सुबह 8 बजे पहुंचा। NYT के मुताबिक तूफान की वजह…
 29 August 2024
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार ने बुधवार को जमात-ए-इस्लामी पार्टी पर लगा बैन हटा दिया। जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश की सबसे बड़ी मुस्लिम पार्टी है। हसीना सरकार ने 1 अगस्त को इस पर…
Advt.