हम 10 मिनट में बंद कर सकते हैं मुंबई, फडणवीस ने संजय राउत के बयान पर कहा-खोखली धमकियों ने नहीं डरते
Update On
12-January-2026 12:13:10
Post View
2575
मुंबई: महाराष्ट्र में बीएमसी चुनावों के साथ अन्य बड़े शहरों के नगर निगम चुनावों के लिए प्रचार अंतिम दौर में है। ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच जुबानी हमले तेज हो गए हैं। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत के बयान पर सीएम फडणवीस ने करारा पलटवार किया है। फडणवीस ने राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे खोखली धमकियों से नहीं डरते है। दरअसल, संजय राउत ने शिवसेना यूबीटी के उपलब्धियों पर छिड़ी चर्चा के बीच कहा था कि हम यानी यूबीटी 10 मिनट में मुंबई बंद कर सकते हैं। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया था। राउत ने यह बयान एक इंटरव्यू में दिया था।
फडणवीस ने दी चुनौती राउत ने कहा था कि उनकी पार्टी की उपलब्धि है कि वह आज भी 10 मिनट में मुंबई बंद कर सकती है। राउत पर तंज कसते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह अपने घर के आस-पास का इलाका भी बंद नहीं कर सकते। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी ऐसी खोखली धमकियों से नहीं डरती। राउत ने कहा था कि ठाकरे कभी खत्म नहीं होंगे। हमने चुनाव हारे हैं। चुनाव में जीत और हार होती रहती है। हमारा संगठन मजबूत है। आज भी हम 10 मिनट में मुंबई बंद कर सकते हैं। यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। अगर ठाकरे जिंदा रहेंगे, तो मराठी लोग और मुंबई जिंदा रहेंगे। यह सब जानते हैं। देवेंद्र फडणवीस भी यह जानते हैं।
फडणवीस ने दिया तगड़ा जवाब राउत के दबदबे के दावों को खारिज करते हुए फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे से अलग होने के बाद जब शिंदे गुवाहाटी गए थे तो इन्होंने दावा किया था कि उन्हें मुंबई में कदम नहीं रखने दिया जाएगा।शिंदे फिर भी 50 विधायकों के साथ मुंबई आए। शिंदे और मैं मुंबई की सड़कों से राजभवन गए। उसके बाद, हमने सरकार बनाई। फडणवीस ने कहा कि यह सब सिर्फ बातें हैं। CM ने माना कि दिवंगत शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के एक इशारे पर दो घंटे में मुंबई बंद हो सकती थी। अब उनमें (यूबीटी) कोई ताकत नहीं है। संजय राउत बस दिन भर ऐसी ही बातें करते रहते हैं। गौरतलब हो कि मुंबई में 15 जनवरी को वोट डाले जाएंगे।
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री मोदी और कनाडाई PM मार्क कार्नी के बीच सोमवार सुबह हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत और कनाडा के बीच निवेश-ट्रेड डील पर…
नई दिल्ली, दिल्ली की एक कोर्ट ने AI समिट में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के नौ कार्यकर्ताओं को सोमवार को जमानत दे दी है।…
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2018 में गोद लिए गए सूजाबाद-दोमरी गांव ने रविवार को हरियाली के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया। नगर निगम की अगुवाई में एक घंटे में…
पटना: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर बिहार में हलचल और तेज हो गई है। होली 2026 के त्यौहार से पहले भी NDA और महागठबंधन में राज्यसभा चुनाव में पांचवी सीट को…
नई दिल्ली: भारत सरकार पूर्वोत्तर भारत को 'दक्षिण पूर्वी एशिया का प्रवेश द्वार' मानते हुए क्षेत्र के आठों राज्यों में कनेक्टिविटी पर बहुत जोर दे रही है। यह मोदी सरकार की…
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना ( ईसीएचएस ) के लिए प्रयाप्त…
नई दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण जंग के बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके इजरायल दौरे पर सवाल खड़े किए हैं। बता दें…
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके की भारत सिटी सोसायटी में नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीन नाबालिग बहनों के मामले में पुलिस ने अब तक…