कौन हैं अवधूत साठे जिनसे 546 करोड़ वसूलेगा सेबी? 3.4 लाख निवेशकों को किया था 'गुमराह'

Update On
05-December-2025 12:50:25
Post View
2583
नई दिल्ली: सेबी ने फिनइन्फ्लूएंसर अवधूत साठे पर कड़ी कार्रवाई की है। मार्केट रेगुलेटर ने अवधूत साठे और उनकी एकेडमी से 546.2 करोड़ रुपये वसूलने का आदेश दिया है। सेबी ने साथ ही साठे और उनकी अवधूत साठे ट्रेडिंग एकेडमी को बिना रजिस्ट्रेशन के निवेश सलाहकार और रिसर्च एनालिस्ट सेवाएं देने से भी रोक दिया है। साथ ही उन्हें अगले आदेश तक शेयर बाजार में कारोबार करने से भी मना कर दिया गया है।

सेबी ने बताया कि साठे और उनकी एकेडमी ने करीब 3.4 लाख निवेशकों से 601 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटाई थी। उन पर आरोप है कि वे निवेशकों को गलत जानकारी देकर, उन्हें लुभाकर और शेयर बाजार में निवेश करने के लिए उकसा रही थीं। यह सब काम बिना जरूरी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के हो रहा था। हालांकि सेबी ने यह भी कहा कि अगर साठे और उनकी एकेडमी शैक्षिक गतिविधियां चलाना चाहती हैं, तो उन्हें शेयर बाजार के कानूनों का पूरी तरह पालन करना होगा।

निवेशकों से वसूली फीस

सेबी ने अपने 125 पन्नों के आदेश में कहा कि साठे और उनकी एकेडमी शेयर बाजार की शिक्षा के नाम पर बिना रजिस्ट्रेशन के निवेश सलाहकार और रिसर्च एनालिस्ट की सेवाएं दे रही थी। ट्रेनिंग सेशन के दौरान लाइव मार्केट ट्रेडिंग के डेटा का इस्तेमाल किया जा रहा था। सेबी ने यह भी बताया कि साठे और उनकी एकेडमी ने भोले-भाले निवेशकों से भारी फीस वसूली थी।आदेश में कहा गया है कि साठे और उनकी एकेडमी को सोशल मीडिया के जरिए गलत जानकारी देते और प्रचार करते पाया गया। इसका मकसद निवेशकों को शेयर बाजार की गतिविधियों से अवास्तविक रिटर्न दिखाकर लुभाना था। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान सेबी ने साठे और उनकी एकेडमी की गतिविधियों की जांच की। इसमें पाया गया कि वे अपने कोर्स के प्रतिभागियों और निवेशकों के चुनिंदा मुनाफे वाले ट्रेड दिखा रहे थे।

किसने की शिकायत

दावा किया जा रहा था कि उनके कोर्स के प्रतिभागी और निवेशक लगातार ट्रेडिंग से कमा रहे हैं और उनके ट्रेनर शेयर बाजार के विशेषज्ञ हैं। लेकिन सेबी की जांच में पाया गया कि सभी ट्रेनर, कोर्स प्रतिभागी और निवेशक घाटे में थे। मार्च 2024 में सेबी ने साठे और उनकी एकेडमी को चेतावनी दी थी और उन्हें गलत बयानी और चुनिंदा जानकारी देने से बचने को कहा था।

सेबी ने आदेश में कहा कि चेतावनी के बावजूद साठे और उनकी संस्था ने भ्रामक वीडियो दिखाना जारी रखा। सेबी को साठे और उनकी एकेडमी के खिलाफ कुछ शिकायतें भी मिली थीं। अवधूत साठे ट्रेडिंग एकेडमी और अवधूत साठे के विभिन्न प्रोग्रामों की सदस्यता लेने वालों ने शिकायत की थी कि उन्हें भारी नुकसान हुआ। इस बारे में सेबी को सेशन की रिकॉर्डिंग और दूसरे प्रासंगिक दस्तावेज दिए गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 March 2026
मुंबई: अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध के बीच दुबई का रियल एस्टेट सेक्टर (Dubai Real Estate) पिसने लगा है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक खबर का कहना है कि…
 02 March 2026
नई दिल्ली: ईरान संकट के कारण आज एयरलाइन और टूरिज्म कंपनियों के शेयरों में 14 फीसदी तक गिरावट आई। पश्चिम एशिया में कम से कम 8 देशों ने अपना एयरस्पेस बंद…
 02 March 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब की सरकारी तेल की कंपनी सऊदी अरामको की रास तानुरा रिफाइनरी पर ड्रोन हमला हुआ है। इसके बाद रिफाइनरी को बंद कर दिया गया है। रॉयटर्स ने…
 02 March 2026
नई दिल्ली: भारत और कनाडा ने साल 2030 तक आपसी व्यापार को 50 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। दोनों देशों ने सोमवार को यूरेनियम आपूर्ति में सहयोग के लिए…
 28 February 2026
नई दिल्ली: रियल्टी फर्म ब्रिगेड ग्रुप ने साउथ इंडिया में बुजुर्गों के लिए तीन हाउसिंग प्रोजेक्ट डेवलप करने के लिए प्राइमस सीनियर लिविंग के साथ स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप की है। इनमें से…
 28 February 2026
नई दिल्ली: भारत में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) के इस्तेमाल से पुरानी गाड़ियों की सेहत बिगड़ रही है। LocalCircles के एक ताजा सर्वे में खुलासा हुआ है कि 2022 या उससे…
 28 February 2026
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच एक बार फिर जंग शुरू हो गई है। इससे कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आने की आशंका है। माना जा रहा है…
 28 February 2026
नई दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच एक बार फिर से संघर्ष शुरू हो गया है। इजरायल ने आज ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। ईरान में जवाबी कार्रवाई की…
 06 February 2026
नई दिल्‍ली: देशभर में शनिवार को राइड-हेलिंग सर्विसेज में रुकावट आ सकती है। ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े ड्राइवरों का प्रतिनिधित्व करने वाली गिग वर्कर यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान…
Advt.