स्टंप्स पर बॉल लगने के बाद भी क्यों नहीं हुए बोल्ड, क्या पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कर दी चीटिंग?

Update On
21-October-2025 14:33:12
Post View
2611
नई दिल्ली: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ऐसे में पहली पारी में पाकिस्तान टीम 330 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच का पहला दिन खत्म होने तक पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 259 रन बना लिए थे। हालांकि, पाकिस्तान की पहली पारी में एक ऐसी चीज भी हुई, जिसकी चर्चा अब हर जगह हो रही है। पाकिस्तानी ओपनर अब्दुल्ला शफीक को ऐसा जीवनदान मिला, जो सिर्फ किस्मत वालों को ही मिलता है।

स्टंप्स पर गेंद लगने के बाद भी बोल्ड नहीं हुए

दरअसल, पाकिस्तान की पारी का छठा ओवर साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को यानसन डाल रहे थे। उनके ओवर की पांचवीं गेंद पर अब्दुल्ला शफीक स्ट्राइक पर थे। इस गेंद पर शफीक बाल-बाल बचे। गेंद उनको बीट करते हुए स्टंप्स पर लगी। लेकिन, बेल्स नहीं गिरी। ऐसे में वह बच गए। बेल्स गिरती तो ही अब्दुल्ला को बोल्ड माना जाता। यह ही क्रिकेट का नियम है, यहां पर किसी तरह की कोई चीटिंग पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा नहीं की गई। इसका फायदा शफीक ने उठाया और अर्धशतक जड़ दिया। पाकिस्तानी ओपनर 146 बॉल में 4 चौके की मदद से 57 रन बनाए

शान मसूद ने खेली कप्तानी पारी

पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद इस वक्त अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पहले टेस्ट के बाद अब दूसरे मैच में भी कमाल किया है। शान मसूद ने 176 बॉल में 87 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। सऊद शकील ने भी 66 रन की पारी खेली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 March 2026
नई दिल्ली: संजू, संजू और सिर्फ संजू... इस वक्त हर जगह भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन की ही बात हो रही है। संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली, जिसके…
 02 March 2026
नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच अक्सर टी20 मुकाबले खेले जाते हैं, लेकिन जल्द ही अफगानिस्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज होने वाली है। बीसीसीआई…
 02 March 2026
कोलकाता: ईडन गार्डन्स में संजू सैमसन के ऐतिहासिक 97 रनों के धमाके की गूंज अभी थमी नहीं है। इस शानदार जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है और अब…
 02 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से है। 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों की टक्कर होगी। टी20 विश्व कप में…
 28 February 2026
नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर की क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट के इतिहास में टीम पहली बार…
 28 February 2026
नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताबी मुकाबला ड्रॉ रहा। टॉस जीतने के बाद जम्मू और कश्मीर ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम ने अपनी पहली पारी में 584…
 28 February 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-1 का सबसे बड़ा मुकाबला रविवार शाम को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला यह…
 28 February 2026
​जम्मू कश्मीर ने अपने जोश और जज्बे का शानदार नमूना पेश करते हुए रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी…
 06 February 2026
निजी जीवन के संघर्षों और मैदान की चुनौतियों के बीच संतुलन बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता, लेकिन स्मृति मंधाना ने इसे बखूबी कर दिखाया। हाल ही…
Advt.