कैसी है शेयर की स्थिति?
इस फैसले के बाद गुरुवार को अडानी पावर के शेयर में गिरावट आई। एक दिन पहले बुधवार को यह शेयर 501.60 रुपये पर बंद हुआ था। गुरुवार को यह बढ़त के साथ 503.95 रुपये पर खुला। कुछ ही देर बाद यह 506.10 रुपये पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में गिरावट शुरू हो गई।दोपहर 1:30 बजे तक यह शेयर लाल निशान पर आ गया था। इस समय यह शेयर मामूली गिरावट के साथ 501.30 रुपये पर आ गया था। इस शेयर में पिछले एक महीने में 11 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। हालांकि 6 महीने में इसमें 27 फीसदी से ज्यादा की गिरावट भी दर्ज की गई है।