एलन मस्क की स्टारलिंक भूटान में, यहां जो इंटरनेट सेवा लेते हैं उससे 4 गुना है टैरिफ, पूरा प्लान देखिए

Update On
13-February-2025 14:53:47
Post View
2615
नई दिल्ली: अमेरिकी अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) को जानते होंगे। वह स्टारलिंक (Starlink) के नाम से दुनिया भर के देशों में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस (Internet Service) देते हैं। बताया जाता है कि इसकी सर्विस बड़ी ही तेज है। पीएम मोदी अभी जो अमेरिकी दौरे पर हैं, उसमें एलन मस्क से भी मुलाकात की योजना है। हो सकता है कि स्टारलिंक भारत आ भी जाए। इस कंपनी ने पिछले दिनों ही भूटान में सर्विस शुरू की है। आइए जानते हैं कि वहां इंटरनेट सेवा की टैरिफ कितनी है?

भूटान में शुरू हो गई सेवा


भूटान के दूर-दराज इलाकों में अब स्टारलिंक के ज़रिए इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होगी। भूटान इंफॉर्मेशन, कम्युनिकेशन, और मीडिया अथॉरिटी (BICMA) ने स्टारलिंक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सेवाएं देने की मंज़ूरी दे दी है। स्टारलिंक एक विदेशी कंपनी है जो FDI के तहत भूटान में काम करेगी। दरअसल, भूटान पहाड़ी देश है जहां हर जगह इंटरनेट पहुंचाना बहुत मुश्किल काम है।लेकिन स्टारलिंक के आने से अब यह मुश्किल आसान हो जाएगी। सैटेलाइट के ज़रिए अब पहाड़ों के पार भी इंटरनेट पहुंच सकेगा। इससे भूटान के लोगों को बहुत फायदा होगा।

क्या है स्टारलिंक की टैरिफ


स्टारलिंक भूटान में कई तरह के प्लान दे रहा है। "Residential Plan" घरों के लिए है। इसमें 25 Mbps से 110 Mbps की डाउनलोड स्पीड और 5 Mbps से 10 Mbps की अपलोड स्पीड मिलेगी। इसमें अनलिमिटेड डेटा मिलेगा और इसकी कीमत 4,200 BTN (भूटानी न्गुलट्रम) प्रति महीना होगी। भारत में इस तरह की इंटरनेट सेवा 400 रुपये महीने से 1,000 रुपये महीने में आराम से मिल जाती है। स्टारलिंक का "Priority Plan" कारोबारी और सरकारी दफ्तरों के लिए है। इसमें 50 Mbps से 220 Mbps की डाउनलोड स्पीड और 8 Mbps से 25 Mbps की अपलोड स्पीड मिलेगी। इसमें डेटा 40 GB से 6 TB तक का है और टैरिफ 5,900 BTN से 106,000 BTN प्रति महीना तक है।

घूमने-फिरने वालों के लिए अलग प्लान


स्टारलिंक का "Roam Plan" घूमने-फिरने वालों के लिए है। इसमें 30 Mbps से 100 Mbps की डाउनलोड स्पीड और 5 Mbps से 25 Mbps की अपलोड स्पीड मिलेगी। इसमें 50 GB से अनलिमिटेड डेटा तक के प्लान हैं और कीमत 4,200 BTN से 37,000 BTN प्रति महीना तक है। "Mobile Priority Plan" उन लोगों के लिए है जिन्हें मोबाइल पर ज्यादा डेटा चाहिए। इसमें 5 Mbps से 220 Mbps की डाउनलोड स्पीड और 10 Mbps से 30 Mbps की अपलोड स्पीड मिलेगी। इसमें 50 GB से अनलिमिटेड डेटा तक के प्लान हैं और टैरिफ 21,000 BTN से 2,100,000 BTN प्रति महीना तक है।

बजट प्लान भी है


स्टारलिंक ने मध्यम वर्गीय या निम्न मध्यमवर्गीय के लिए बजट प्लान भी रखा है। इसका नाम "Residential Lite Plan" रखा गया है। यह कम बजट वाले ग्राहकों के लिए है। इसमें "Residential Plan" जैसी स्पीड मिलेगी लेकिन कीमत सिर्फ 3,000 BTN प्रति महीना होगी।

बजट प्लान भी है


स्टारलिंक ने मध्यम वर्गीय या निम्न मध्यमवर्गीय के लिए बजट प्लान भी रखा है। इसका नाम "Residential Lite Plan" रखा गया है। यह कम बजट वाले ग्राहकों के लिए है। इसमें "Residential Plan" जैसी स्पीड मिलेगी लेकिन कीमत सिर्फ 3,000 BTN प्रति महीना होगी।

कब से बिल आना शुरू होगा


स्टालिंक की सेवा शुरू होने पर या उपकरण भेजने के 30 दिन बाद आपका बिल आना शुरू हो जाएगा। अगर आप सेवा बंद करना चाहते हैं, तो कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं लगेगा।

भूटानी और भारतीय मुद्रा का क्या है विनिमय दर


भारत की मुद्रा रुपया है जबकि भूटान की मुद्रा भूटानी न्गुलटम (Ngultrum or BTN) है। भारत का एक रुपया का मूल्य भूटानी न्गुलट्रम के मुकाबले थोड़ा ही कम है। इसे आसानी से समझने से लिए कह सकते हैं कि भारत का एक रुपया बराबर भूटान का 1.01 न्गुलट्रम।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 February 2025
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से कुछ घंटे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने ट्रेड वॉर को और तेज करते हुए भारत पर…
 14 February 2025
नई दिल्ली: हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट और पावर सॉल्यूशंस से जुड़े प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स का आईपीओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। यह अगले…
 14 February 2025
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी दौरा खत्म हो गया है। वह वहां से वापस भारत के लिए रवाना हो गए हैं। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…
 14 February 2025
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने महाराष्ट्र मुंबई के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर रोक लगा दी है। यह रोक बैंक में कुछ गड़बड़ी सामने आने के बाद लगाई गई…
 13 February 2025
नई दिल्ली: अनचाही कॉल और मैसेज अब आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। इसके लिए दूरसंचार नियामक TRAI ने बुधवार को नए नियम जारी किए। TRAI ने अनचाही कॉल की संख्या ठीक…
 13 February 2025
नई दिल्ली: इसे काम का प्रेशर कहें या कुछ और, बेंगलुरु में एक महिला को ड्राइविंग के दौरान लैपटॉप का इस्तेमाल करना भारी पड़ गया। इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया…
 13 February 2025
नई दिल्ली: अमेरिकी अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) को जानते होंगे। वह स्टारलिंक (Starlink) के नाम से दुनिया भर के देशों में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस (Internet Service) देते…
 13 February 2025
नई दिल्ली: साल 2024-25 की तीसरी तिमाही (Q3) के लिए कल ही पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) ने अपने नतीजे घोषित किए थे। इसमें कंपनी का मुनाफा पिछले साल की तुलना में…
 13 February 2025
नई दिल्ली: देश के जब भी सबसे अमीर परिवार के लोगों का नाम सामने आता है, अंबानी और अडानी आगे खड़े दिखाई देते हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एशिया के टॉप…
Advt.