रिलायंस ने 35 लाख शेयरहोल्डर्स को दिया तोहफा, हर शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर

Update On
29-August-2024 17:28:42
Post View
2618
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के 35 लाख शेयरहोल्डर्स के लिए गुड़ न्यूज है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को बोनस देने की घोषणा की है। कंपनी हर शेयर पर 1 शेयर बोनस को तौर पर देगी। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की एजीएम में यह घोषणा की। कंपनी के बोर्ड की बैठक में शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की जाएगी। इस बाबत बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 5 सितंबर को होगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 1 जनवरी, 2000 से अपने शेयर की फेस वैल्यू स्प्लिट नहीं की है। हालांकि कंपनी 26 नवंबर, 2009 से दो बार बोनस शेयर दे चुकी है। कंपनी ने दोनों बार 1:1 रेश्यो के साथ बोनस शेयर की घोषणा की थी। कंपनी ने आखिरी बार 7 सितंबर, 2017 की एक्स-डेट के साथ बोनस की घोषणा की थी। रिलायंस का शेयर बीएसई पर 2.11 फीसदी तेजी के साथ 3059.00 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।अंबानी ने कंपनी के शेयरहोल्डर्स को संबोधित कहा कि निकट भविष्य में रिलायंस दुनिया की टॉप 30 कंपनियों में शामिल होगी। कंपनी अभी मार्केट कैप के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की 45वीं बड़ी कंपनी है। कंपनी का मार्केट कैप 245.86 अरब डॉलर है। दुनिया की टॉप 10 कंपनियों में आठ अमेरिका की हैं। इनमें ऐपल 3.443 ट्रिलियन डॉलर के साथ पहले नंबर पर है। एनवीडिया दूसरे, माइक्रोसॉफ्ट तीसरे, अल्फाबेट चौथे, सऊदी अरब की सऊदी अरामको पांचवें, ऐमजॉन छठे, मेटा प्लेटफॉर्म सातवें, बर्कशायर हैथवे आठवें, ताइवान की टीएसएमसी नौवें और एली लिली दसवें नंबर पर है। मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की 100 टॉप कंपनियों में भारत की केवल तीन कंपनियां शामिल हैं। टीसीएस 193.93 अरब डॉलर के साथ 63वें और एचडीएफसी 154.54 अरब डॉलर के साथ 97वें नंबर पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 February 2025
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से कुछ घंटे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने ट्रेड वॉर को और तेज करते हुए भारत पर…
 14 February 2025
नई दिल्ली: हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट और पावर सॉल्यूशंस से जुड़े प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स का आईपीओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। यह अगले…
 14 February 2025
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी दौरा खत्म हो गया है। वह वहां से वापस भारत के लिए रवाना हो गए हैं। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…
 14 February 2025
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने महाराष्ट्र मुंबई के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर रोक लगा दी है। यह रोक बैंक में कुछ गड़बड़ी सामने आने के बाद लगाई गई…
 13 February 2025
नई दिल्ली: अनचाही कॉल और मैसेज अब आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। इसके लिए दूरसंचार नियामक TRAI ने बुधवार को नए नियम जारी किए। TRAI ने अनचाही कॉल की संख्या ठीक…
 13 February 2025
नई दिल्ली: इसे काम का प्रेशर कहें या कुछ और, बेंगलुरु में एक महिला को ड्राइविंग के दौरान लैपटॉप का इस्तेमाल करना भारी पड़ गया। इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया…
 13 February 2025
नई दिल्ली: अमेरिकी अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) को जानते होंगे। वह स्टारलिंक (Starlink) के नाम से दुनिया भर के देशों में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस (Internet Service) देते…
 13 February 2025
नई दिल्ली: साल 2024-25 की तीसरी तिमाही (Q3) के लिए कल ही पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) ने अपने नतीजे घोषित किए थे। इसमें कंपनी का मुनाफा पिछले साल की तुलना में…
 13 February 2025
नई दिल्ली: देश के जब भी सबसे अमीर परिवार के लोगों का नाम सामने आता है, अंबानी और अडानी आगे खड़े दिखाई देते हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एशिया के टॉप…
Advt.