द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2: सुनील ग्रोवर बने रणबीर कपूर की 'गर्लफ्रेंड' तो ऐसा था बीवी- बच्चों का रिएक्शन

Update On
27-September-2024 13:33:36
Post View
2670
सुनील ग्रोवर हाल ही 'द ग्रेट इंडियन कपिल 2' में जब डफली के किरदार में नजर आए, तो पहले एपिसोड की यादें ताजा हो गईं। पहले सीजन के प्रीमियर एपिसोड में जब रणबीर कपूर पहुंचे थे, तो सुनील ग्रोवर ने उनकी गर्लफ्रेंड डफली बनकर एंट्री मारी थी। तब उन्होंने रणबीर की मॉम नीतू कपूर को भी इम्प्रैस कर दिया था। रणबीर और सुनील ग्रोवर जब-जब साथ नजर आए, तो दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए। पर जानते हैं कि सुनील ग्रोवर की पत्नी और फैमिली इस पर कैसे रिएक्ट करती है?

The Great Indian Kapil Show 2 के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट पहुंचीं, तो कपिल शर्मा ने यह कहकर सुनील ग्रोवर उर्फ डफली को उनसे मिलवाया कि रणबीर की जिंदगी में एक लड़की थी। आलिया पहले तो यह सुनकर हैरान हुईं, पर डफली के रूप में सुनील को देखकर उनकी हंसी छूट गई।

रणबीर संग केमिस्ट्री पर बोले सुनील ग्रोवर- फैमिली को अडजस्ट करना पड़ा


सुनील ग्रोवर ने आलिया के सामने ब्रेकअप सॉन्ग भी गाया और उन्हें देख सब हंसी से लोटपोट हो गए। 'न्यूज18' के मुताबिक, सुनील ग्रोवर से जब पूछा गया कि रणबीर संग उनकी केमिस्ट्री पर बीवी-बच्चे कैसे रिएक्ट करते हैं, तो वह बोले, 'वो हकीकत जानते हैं। मैं उस तरह साड़ी नहीं पहनता। वो इससे खुश और ठीक हैं, कोई दिक्कत नहीं। हालांकि, उन्हें थोड़ा अडजस्ट करना पड़ा।'

बीवी साड़ियों के लिए पूछती हैं तो क्या बोलते हैं सुनील ग्रोवर?


इस पर सुनील ग्रोवर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह बीवी की सिर्फ पुरानी साड़ियां ही लेते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या लड़की बनने पर घरवाले कभी उनका मजाक उड़ाते हैं, तो सुनील ने कहा, 'किसी को कोई दिक्कत नहीं। पर शुरुआत में उनके बेटे को थोड़ा अजीब लगता था, पर अब उसे भी परेशानी नहीं है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 February 2025
विक्‍की कौशल, रश्‍म‍िका मंदाना और अक्षय खन्‍ना की 'छावा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वैलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को रिलीज से पहले ही इस फिल्‍म ने…
 14 February 2025
हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की री-रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा 'सनम तेरी कसम' ने पहले हफ्ते में ब्लॉकबस्टर कलेक्शन किया है। 2016 में फ्लॉप हुई यह फिल्‍म वैलेंटाइन वीक में…
 14 February 2025
बॉलीवुड के 'ही मैन' कहे जाने वाले दिग्गज स्टार धर्मेंद्र अब बेहद शांत जिंदगी जीते हैं। बीच-बीच में वह एकाध फिल्म करते हैं और ज्यादातर वक्त फार्म हाउस पर ही…
 14 February 2025
पैरेंट्स पर अश्लील कमेंट करने के कारण बुरी तरह फंसे रणवीर अल्लाहबादिया शुक्रवार, 14 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने कोर्ट में न सिर्फ अग्रिम जमानत की याचिका दायर की,…
 14 February 2025
रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसोरी तलाक नहीं ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके अलग होने की खबरों को कपल्‍स की टीम ने फर्जी बताया है। अमेरिकी…
 14 February 2025
पिछले काफी समय से कृति सेनन और कबीर बहिया के अफेयर की खबरें आ रही हैं, पर दोनों आज तक अपने रिलेशनशिप पर खुलकर सामने नहीं आए। हालांकि, कृति को…
 13 February 2025
'सरकार' को रामगोपाल वर्मा के साथ-साथ अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के करियर की अहम फिल्मों में से एक माना जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म…
 13 February 2025
फिल्‍मों के बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन पर बीते कुछ साल से लगातार सवाल उठ रहे हैं। आरोप लगते हैं कि मेकर्स बढ़ा-चढ़ाकर फिल्‍मों की कमाई बताते हैं, ताकि दर्शक थ‍िएटर तक…
 13 February 2025
महाकुंभ को शुरू हुए 32 दिन बीत चुके हैं और देशवासियों के साथ-साथ कई फिल्म सिलेब्रिटीज संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। हाल ही विद्युत जामवाल ने प्रयागराज पहुंच…
Advt.